Advertisement

पड़ गई है रील्स देखने की आदत तो हो जाएं सावधान! वरना इस गंभीर बीमारी का होंगे शिकार

Short Video Addiction: लोग इंस्टाग्राम रील्स को स्क्रॉल करते करते घंटों निकाल देते हैं. ऐसे में लोगों को फोन की लत लग जाती है. अगर आप लगातार लंबे समय तक वीडियो देखने के लती हो जाते हैं तो इससे मास साइकोजेनिक इलनेस का शिकार हो सकते हैं.

Latest News
पड़ गई है रील्स देखने की आदत तो हो जाएं सावधान! वरना इस गंभीर बीमारी का होंगे शिकार

Reels Addiction

Add DNA as a Preferred Source

Mass Psychogenic Illness: अगर आप लंबे समय तक रील्स और वीडियो के लती हो जाते हैं तो इससे मास साइकोजेनिक इलनेस के शिकार हो सकते हैं. इस बारे में हावर्ड मेडिकल स्कूल ने एक रिसर्च में पुष्टि की है. आजकल लोग रील्स, वीडियो और वेब सीरीज देखकर ही अपना टाइमपास करते हैं. आप भी अपना समय रील्स देखते हुए पास करते हैं तो यह आपके लिए चिंता का विषय साबित हो सकता है. चलिए आपको इसके लक्षणों और बचाव के तरीकों के बारे में बताते हैं.

क्या है मास साइकोजेनिक इलनेस (What Is Mass Psychogenic Illness)

मास साइकोजेनिक इलनेस एक प्रकार का डिसऑर्डर है जिसके कारण लोग समझने में गलती करते है. इसके कारण किसी से बात करते समय पैर हिलाना और फोकस में कमी हो सकती है. यह सिरदर्द और रीढ़ में दर्द का कारण भी बन सकता है. कई बार लाइक्स, व्यूज और कमेंट्स के कारण चिंता और तनाव हो सकता है.

अगर आप वीडियो को देखते हैं और वीडियो बदलते रहते हैं तो यह अटेंशन डेफिसिट हाइपरएक्टिविटी डिसऑर्डर यानी ADHD हो सकता है. इससे मन भटकने लगता है और एक चीज पर फोकस नहीं कर पाते हैं. इसके कारण शरीर में कई लक्षण नजर आ सकते हैं. आइये आपको इनके बारे में बताते हैं.


सेना में शामिल सचिन-धोनी भी क्या पाकिस्तान से हुई जंग तो संभालेंगे बॉर्डर पर मोर्चा?


मास साइकोजेनिक इलनेस के लक्षण

- पीठ और गर्दन में तेज दर्द
- रीढ़ की हड्डी में दर्द
- नींद न आना
- फोकस की कमी
- माइग्रेन और तेज सिरदर्द
- डिप्रेशन का शिकार

मास साइकोजेनिक इलनेस से बचाव

- अगर आप रील्स देखने के एडिक्ट हो गए हैं तो अपनी इस आदत को दूर करें. फोन चलाने को लेकर टाइम टेबल फिक्स करें.
- सुबह उठते ही फोन चलाने से बचें. सुबह उठने के बाद दूसरे कामों पर फोकस करें.
- आप इंस्टाग्राम को फोन की जगह लैपटॉप में इस्तेमाल करें. इसमें आप रील्स देखने से बच सकते हैं. टाइम पास के लिए किताब पढ़ें.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement