Advertisement

High Cholesterol को तेजी से कम करने के लिए खाएं ये 5 फल, दिल की बीमारियों रहेंगी दूर

Fruits For Reduce Bad Cholesterol: खान-पान में आए बदलाव के कारण कोलेस्ट्रॉल बढ़ जाता है हालांकि डाइट में कुछ फलों को शामिल करके इसे कम कर सकते हैं.

Latest News
High Cholesterol को तेजी से कम करने के लिए खाएं ये 5 फल, दिल की बीमारियों रहेंगी दूर

Fruits For Reduce Bad Cholesterol

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः कोलेस्ट्रॉल ब्लड में मोम की तरह जम जाता है. यह नसों को ब्लॉक कर देता है जिसके कारण कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है. कोलेस्ट्रॉल के बढ़ने (High Cholesterol)  पर हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है. यह खान-पान में आए बदलाव के कारण बढ़ता है हालांकि आप खान-पान में थोड़ा बहुत बदलाव करके बैड कोलेस्ट्रॉल (Bad Cholesterol) को कम कर सकते हैं. आइये ऐसे फलों के बारे में बताते हैं जिन्हें डाइट का हिस्सा बनाकर कोलेस्ट्रॉल (fruits for reduce high cholesterol) को तेजी से कम कर सकते हैं.

कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रखने के लिए खाएं ये 5 फल (Fruits For Reduce Bad Cholesterol)
केला

केला हेल्थ के लिए बहुत ही अच्छा होता है. केले खाने से शरीर को भरपूर मात्रा में प्रोटीन मिलता है. इसमें फाइबर और पौटेशियम की भी अधिक मात्रा पाई जाती है. इसे खाने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं,. केला हाई ब्लड प्रेशर में भी लाभकारी होता है.

अनानास
अनानास कोलेस्ट्रॉल कम करने के लिए बहुत ही अच्छा होता है. इसमें मौजूद ब्रोमेलेन नसों में जमा कोलेस्ट्रॉल को तोड़ता है. इससे ब्लड फ्लो सही होता है यह हार्ट हेल्थ के लिए भी अच्छा होता है.

 

बदलते मौसम में ऐसे रखें इम्यूनिटी को मजबूत, टला रहेगा सभी बीमारियों का खतरा

सेब
सेब में सोल्यूबल फाइबर अधिक मात्रा में होता है जो बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करता है. यह नसों को साफ करता है जिससे ब्लड प्रेशर भी सही रहता है.

संतरा
संतरा विटामिन सी का एक अच्छा सोर्स है. यह एंटी-ऑक्सीडेंट्स गुणों से भी भरपूर होता है. यह दिल का ख्याल रखता है. इसे खाने से आप कोलेस्ट्रॉल को भी काबू में रख सकते हैं. आप अन्य खट्टे फलों से भी कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं.

एवोकाडो
बैड कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए एवोकाडो भी बहुत ही लाभकारी होता है. एवोकाडो में मौजूद बीटा सिटोस्टेरॉल गुण कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद करते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement