लाइफस्टाइल
मटका खरीदते समय कई लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि आखिर पानी को ठंडा रखने के लिए कौन सा मटका सही है, काला या फिल लाल? तो आइए जानते हैं इसके बारे में...
Black Matka VS Red Matka- गर्मी का मौसम अब अपना असर दिखाने लगा है. तेज धूप में गर्मी के कहर से बचने के लिए कुछ लोगों ने मटका भी खरीद लिया है. मटका पानी को नेचुरल तरीके से ठंडा करता है, इसलिए कई लोग मटके का पानी पीना ही पसंद करते हैं. इन दिनों बाजार में दो तरह का मटका देखने को मिल रहा है, एक काला मटका और दूसरा है लाल मटका.
ऐसे में मटका खरीदते समय कई लोगों के मन में ये (Tips To Choose Best Clay Pot) सवाल उठता है कि आखिर पानी को ठंडा रखने के लिए कौन सा मटका सही है और (Matka Buying Tips) इन दोनों में अंतर क्या होता है..
आमतौर पर ऐसा कहा जाता है कि काली मिट्टी से बने मटके न केवल लंबे समय तक पानी को ठंडा रखते हैं, बल्कि इस पानी में बैक्टीरिया कम पनपते हैं. इसके अलावा एक्सपर्ट्स के मुताबिक इसमें खनिज तत्व भी अधिक मात्रा में पाए जाते हैं. दरअसल काली मिट्टी की बनावट में सूक्ष्म छिद्र होते हैं, जिससे वाष्पीकरण की प्रक्रिया बेहतर होती है और पानी ज्यादा लंबे समय तक ठंडा बना रहता है. अगर आपको पानी को 6-8 घंटे से अधिक समय के लिए ठंडा रखना है, तो काला मटका ले सकते हैं.
क्या हैं इसके फायदे?
आयुर्वेद के मुताबिक काला मटका पानी मिनरल्स और पोषक तत्वों से भरपूर होने की वजह से पाचन और एसिडिटी की समस्या होने पर राहत देता है और काले मटके की सतह पर बैक्टीरिया कम पनपते हैं, जिससे पानी स्वच्छ बना रहता है.
दूसरी तरफ लाल मटका लाल मिट्टी से बनता है और इसमें कम छिद्रयुक्त होती है. यह पानी ठंडा जल्दी करता है, पर ठंडक लंबे समय तक बनाए रखने में काले मटके जितना कारगर नहीं है. हालांकि यह दाम में किफायती होता है. ऐसे में अगर आप तुरंत ठंडा पानी पीना चाहते हैं तो आपके लिए लाल मटका ठीक रहेगा.
क्या हैं इसके फायदे
एक्सपर्ट्स की मानें तो लाल मटके का पानी प्राकृतिक रूप से ठंडा और स्वादिष्ट होता है, जो शरीर के पीएच स्तर को संतुलित करता है और गले की समस्याओं को कम करने में मदद कर सकता है. ऐसे में आप अपनी जरूरत के अनुसार इन दोनों में से कोई भी चुन सकते हैं.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.