Advertisement

Fairness Remedy: इस रेड फ्लॉवर से मिलेगी गोरी-चिट्टी और शाइनी स्किन, नहीं पड़ेगी फाउंडेशन और कलर करेक्टर की जरूरत

अगर आपको लगता है कि केवल महंगे फाउंडेशन और कलर करेक्टर से ही स्किन को फेयरनेस, शाइन या खूबसूरती दी जा सकती है तो अपनी ये धारणा बदल लें, कुछ नेचुरल चीजें ऐसी हैं जो आसानी से आपको वो सब कुछ दे सकती हैं जो आप मेकअप करने के बाद भी नहीं पा पाते.

Latest News
Fairness Remedy: इस रेड फ्लॉवर से मिलेगी गोरी-चिट्टी और शाइनी स्किन, नहीं पड़ेगी फाउंडेशन और कलर करेक्टर की जरूरत

 hibiscus flower Benefits

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः क्रीम-सीरम या महंगे फेशियल भी आपके चेहरे को मनचाही रंगत-निखार या बेदाग नहीं बना सकते जो काम एक लाल तरह के फूल का पेस्ट कर डालेगा. अगर आपको मेकअप के बिना चमकता-दमकता चेहरा चाहिए तो आपके लिए एक ऐसा देसी नुस्खा लाएं हैं जो आसानी से बना कर अपनी स्किन को शाइनी लुक दे सकते हैं.

यहां हम बात गुड़हल के लाल फूल यानी हिबिस्कस के बारे में कर रहे हैं. ये वो फूल है जो हाई-ब्लड प्रेशर से लेकर डायबिटीज और चेहरे की रंगत बढ़ाने से लेकर बालों के लिए किसी आयुर्वेदिक औषधि से कम नहीं है. इस एक फूल कई फायदे हैं.

 बाजार में ऐसे कई उत्पाद उपलब्ध हैं जो आपकी खूबसूरती में चार चांद लगा सकते हैं.तरह-तरह के लोशन से लेकर क्रीम और सीरम तक, हम सभी स्किन को चमकदार और टाइट कराने के लिए कुछ ब्यूटी प्रोडक्ट यूज करते रहते हैं, लेकिन आज आपको बताएंगे की कैसे गुड़हल का फूल से फाउंडेशन और स्किन कलर के रिप्लेस कर सकता है.

एंटीऑक्सीडेंट से भरे हैं गुड़हल

गुड़हल के पौधे में इतने सारे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं कि यह न केवल मुक्त कणों से होने वाली त्वचा की क्षति को कम करने में मदद करता है, हिबिस्कस केला विटामिन सी में उच्च होता है और कोलेजन गठन में सहायता करता है इससे एजिंग इफेक्ट भी नजर नहीं आता और स्किन का रंग हल्का और दागरहित बनता है.

कैसे लगाएं गुड़हल के फूल का पेस्ट

आपको बस इतना करना है कि हिबिस्कस पाउडर या इसकी ताजी पत्तियों को पीस कर एक गाढ़ा पेस्ट बना लें. फिर इसमें दो से तीन बूंद नींबू के मिला लें और अपने चेहरे पर लगाएं, 30 मिनट तक प्रतीक्षा करें और फिर इसे सामान्य रूप से धो लें. ऐसा वीक में दो से तीन बार करें और देखिए आपके चेहरे की चमक और रंगत को लोग नोटिस करने लगेंगे.

बता दें कि गुड़हल के पौधे में महत्वपूर्ण एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रभाव होते हैं.इसके अलावा, क्योंकि इसमें बहुत सारे एंटीऑक्सिडेंट होते हैं, हिबिस्कस सूजन वाली त्वचा को शांत करता है और लालिमा और खुजली को कम करता है. इतना ही नहीं, बल्कि हिबिस्कस पोकेंट त्वचा के छिद्रों को कसने और आपके चेहरे से अत्यधिक तेल स्राव से बचने में सहायता करता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement