Advertisement

White Hair Remedy: क्यों कम उम्र में ही सफेद होने लगते हैं बाल? जानें इस समस्या का समाधान

Remedies for Grey Hair: आजकल लोगों के बाल कम उम्र में ही सफेद हो जाते हैं. ऐसे में आत्मविश्वास कम होता है. अगर आप इस समस्या से जूझ रहे हैं तो चलिए इसके उपाय जानते हैं.

Latest News
White Hair Remedy: क्यों कम उम्र में ही सफेद होने लगते हैं बाल? जानें इस समस्या का समाधान

White Hair Treatment

Add DNA as a Preferred Source

White Hair Removal: लोगों को आजकल कम उम्र में बालों के सफेद होने की समस्या का सामना करना पड़ता है. बालों के सफेद होने के पीछे कई कारण होते हैं. आइये आपको इस खबर में बालों के सफेद होने के पीछे के कारणों और बालों को काला करने के उपाय के बारे में बताते हैं.

ज्यादा मेंटल और फिजिकल स्ट्रेस के कारण बाल सफेद हो सकते हैं. शरीर में जरूरी विटामिन और मिनरल्स जैसे विटामिन B12, आयरन, और तांबा की कमी भी बालों के सफेद (White Hair Causes) होने का कारण बनती है.

बालों को काला करने के लिए उपाय (White Hair Remedy)
ब्लैक टी

बालों को काला करने के लिए ब्लैक टी का इस्तेमाल कर सकते हैं. ब्लैक टी आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स गुणों से भरपूर होती है. इसके लिए2 चम्मच ब्लैक टी की पत्तियों को एक कप पानी में मिलाकर उबालें और बालों को धो लें.


बच्चों को पेरेंट्स से दूर धकेलता है उनका व्यवहार, अनजाने में भी ना करें ये 3 गलतियां


मेहंदी

बालों को काला करने के लिए मेहंदी का पाउडर लगा सकते हैं. मेहंदी को पानी में घोलकर बालों पर लगाएं और एक-दो घंटे बाद बालों को धो लें.

कपूर और नारियल तेल

नारियल तेल में 2-3 कपूर की गोलियां डालकर गर्म कर लें. यह बालों को काला करने के साथ ही बालों की जड़ों को मजबूत करता है. इस तेल को रातभर के लिए लगा रहने दें और सिर धो लें.

नारियल तेल और आंवला

आंवला त्वचा के लिए अच्छा होता है. इसमें विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. आप आंवला पाउडर को नारियल तेल में मिक्स करके बालों पर लगाएं और आधा घंटा बाद धो लें.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.)

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement