Advertisement

Promise Day 2025 Wishes: प्रॉमिस डे पर अपने पार्टनर को करें ये खास मैसेज, रिश्ता हो जाएगा और मजबूत

Promise Day Messages and wishes: हर साल 11 फरवरी को प्रॉमिस डे मनाया जाता है. इस खास दिन पर हर कोई अपने पार्टनर को खास मैसेजे देना चाहता है. अगर आप भी अपने पार्टनर को कुछ खास बाते कहना चाहते हैं तो यहां कुछ मैसेजे और विशेज दी गई हैं जो आपके काम आ सकती हैं.

Latest News
Promise Day 2025 Wishes: प्रॉमिस डे पर अपने पार्टनर को करें ये खास मैसेज, रिश्ता हो जाएगा और मजबूत

Happy Promise Day 2025

Add DNA as a Preferred Source

Happy Promise Day 2025 Wishes: फरवरी का महीना चल रहा है और वैलेंटाइन वीक(Valentine Week 2025) की शुरुआत हो चुकी है. इस महीने के आते ही लोग प्यार के रंग में रंगने लगते हैं. वैलेंटाइन वीक में हर दिन का एक नया रंग और एक नया एहसास होता है. आज यानी 11 फरवरी को वैलेंटाइन वीक का पांचवा दिन है और इसे प्रॉमिस डे(Happy Promise Day 2025) के तौर पर मनाया जाता है. इस दिन लोग एक-दूसरे से प्यार करने और साथ निभाने का वादा करते हैं. अगर आप भी इस खास दिन अपने पार्टनर से कुछ खास वादे करना चाहते हैं तो हम आपके लिए खास मैसेज और विशेज लेकर आए हैं. इन मैसेज के जरिए आप अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं और अपने रिश्ते को और भी खास बना सकते हैं.

प्रॉमिस डे पर यहां से शेयर करें मैसेज (Happy Promise Day 2025 Wishes in Hindi)

जिंदगी के हर कदम पर साथ रहूंगा,
मुश्किलें आएंगी तो भी साथ नहीं छोडूंगा,
मैं सिर्फ तुम्हारा रहूंगा और प्यार से तुम्हारी जिंदगी सजाऊंगा,
Happy Promise Day 2025! 

बहुत खूबसूरत है ये साथ हमारा,
जिंदगी भर इसे यूं ही रखना है,
तुम्हारे साथ जीना है जिंदगी का हर पल,
यही अब मेरा सबसे खूबसूरत सपना है.
Happy Promise Day 2025!

वादा करता हूं तुझे कभी दिल से दूर नहीं जाने दूंगा,
तुझे कभी हाथ से जाने नहीं दूंगा,
तेरी मुस्कान इतनी प्यारी है कि,
अगर मैं मर भी जाऊं तो तुझे रोने नहीं दूंगा.
Happy Promise Day 2025!

मैं हर पल तुम्हारे साथ रहने का वादा करता हूं
मैं तुम्हारे बहुत करीब हूं
कभी मत सोचना कि मैं तुम्हें भूल जाऊंगा
मैं जीवन भर तुम्हारा साथ देने का वादा करता हूं
Happy Promise Day 2025!

कहूं खुदा से क्या मैं आपके वास्ते, 
जिंदगी की सारी बहार मिले आपके रास्ते
ये वादा रहा हमारा आपसे,
कभी जुदा न होंगे हम आपसे.
Happy Promise Day 2025!

वादा करते हैं दोस्ती निभाएंगे,
कोशिश यही रहेगी तुझे ना सताएंगे
रूरत पड़े तो दिल से पुकारना,
मर भी रहे होंगे तो मोहलत लेकर आएंगे!
Happy Promise Day 2025!

मैं तुम्हारी परछाई बनूंगा और तुम्हारे साथ चलूंगा
तुम जहां भी जाओगी, मैं वहां रहूंगा
अंधेरे में परछाईयां तुम्हें छोड़ देंगी,
लेकिन मैं अंधेरे में तुम्हारी रोशनी बनूंगा.
Happy Promise Day 2025!

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement