Advertisement

Health Tips: खाने के बाद भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना पड़ेगा पछताना, सेहत हो होंगे ये नुकसान

Things Not To Do After Eating: खाना खाने के बाद कई कामों को करने से परहेज करना चाहिए. आइये इनके बारे में जानते हैं.

Latest News
Health Tips: खाने के बाद भूलकर भी न करें ये 5 काम, वरना पड़ेगा पछताना, सेहत हो होंगे ये नुकसान

Things Not To Do After Eating

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः सेहतमंद रहने के लिए हेल्दी खाना खाने के साथ ही खान-पान की आदतों को भी फॉलो करना चाहिए. डाइट का ध्यान तो सभी लोग रखते हैं लेकिन उन्हें खान-पान के दौरान किन बातों (Healthy Food Habbits) का ध्यान रखना है इसके बारे में कम ही पता होता है. आज हम आपको बताने वाले हैं कि खाना खाने के बाद किन कामों को करने से परहेज (Things not to do after eating) करना चाहिए. खाने के तुरंत बाद कुछ काम करने से सेहत पर बुरा असर पड़ता है तो चलिए जानते हैं कि खाने के बाद कौन से काम (After Having Meal Not Do These Work) करने से बचना चाहिए.

खाने के बाद कभी न करें ये 5 काम (Post Meal Mistakes To Avoid)
खाने के बाद नहाना

खाने के बाद नहाने से खून पेट की बजाय पूरी बॉडी में फैल जाता है. इसकी वजह से पेट से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं. खाने के करीब एक से दो घंटे के बाद ही नहाना चाहिए.

खाने के तुंरत बाद सोना
कई लोग खाना खाने के तुरंत बाद सो जाते हैं. यह सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है. खाना खाने के तुरंत बाद सोने से पाचन बहुत ही धीमी गति से होता है. धीमा पाचन होने की वजह से खाना सही से पच नहीं पाता है. ऐसे में एसिडिटी की समस्या हो सकती है.

 

इन 3 एक्सरसाइज से दूर होगा आंखों का धुंधलापन, महीने भर में क्लियर होगा विजन

खाने के तुरंत बाद न पिएं ठंडा पानी
ऐसा माना जाता है कि खाना खाने के तुरंत बाद पानी पीना भी अच्छा नहीं होता है. यह पाचन को प्रभावित करता है. इससे एसिडिटी की प्रॉब्लम हो सकती है. आप खाने के बीच थोड़-थोड़ा पानी पी सकते हैं. खाना खाने के करीब आधा घंटा बाद पानी पीना चाहिए.

कभी न पिएं चाय-कॉफी
खाना खाने के तुरंत बाद चाय या कॉफी पीते हैं तो यह आपके लिए भारी पड़ सकता है. ऐसा करने से स्ट्रेस हार्मोन में गड़बड़ी होने लगती है जिसकी वजह से तनाव हो सकता है. यह पाचन को भी प्रभावित करता है.

खाने के बाद न करें हार्ड एक्टिविटी
अक्सर खाने के बाद टहलने की सलाह दी जाती है. यह पाचन के लिए अच्छा होता है. कई लोग खाना पचाने के लिए खाना खाने के बाद एक्सरसाइज करने लगते हैं. ऐसा करना गलत होता है. ऐसा करने से पाचन को नुकसान हो सकता है ऐसे में खाना खाने के करीब 2 घंटे तक कोई भी हार्ड एक्टिविटी या एक्सरसाइज नहीं करना चाहिए.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement