लाइफस्टाइल
Pippali Health Benefits: घर की रसोई में पाई जाने वाली पिप्पली न सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाती है बल्कि सेहत के लिए भी किसी खजाने से कम नहीं है. आइए यहां जानें पिप्पली के सेवन के फायदे और इसका इस्तेमाल कैसे करें.
रसोई और आयुर्वेद में पाए जाने वाले कई ऐसे मसाले और जड़ी-बूटियां हैं जो सेहत के लिए बेहद खास हैं. ऐसे में रसोई में इस्तेमाल होने वाली पिप्पली भी मसाले के तौर पर अपने औषधीय गुणों के लिए काफी मशहूर है. इसे लंबी काली मिर्च के नाम से भी जाना जाता है. यह गुणों का ऐसा खजाना है कि इसके फायदे जानकर हर कोई हैरान रह जाएगा. पिप्पली का सेवन करने से डायबिटीज से लेकर पेट तक कई बीमारियों को दूर रखने में मदद मिल सकती है. समस्याएं आइए यहां जानते हैं कि पिप्पली सेहत के लिए कितनी फायदेमंद है और इसे डाइट में कैसे शामिल करें.
पाचन के लिए रामबाण
पिप्पली पाचन गुणों से भरपूर होती है. यह खाने को सही तरीके से पचाता है, जिससे पेट फूलना, अपच और कब्ज जैसी समस्याएं दूर हो सकती हैं. अगर आपको खाने के बाद ब्लोटिंग होती है तो पिप्पली का सेवन करने से इससे राहत मिल सकती है.
सांस से जुड़ी समस्याओं में प्रभावी
पिप्पली सांस से जुड़ी समस्याओं में काफी प्रभावी मानी जाती है. इसमें एंटी-माइक्रोबियल गुण पाए जाते है जो गले की खराश और फेफड़ों के संक्रमण से छुटकारा दिलाते है. यह सर्दी, खांसी, फ्लू और ब्रोंकाइटिस जैसी समस्याओं से राहत पाने में यह एक कारगर उपाय हो सकता है
दर्द और सूजन से राहत
पिप्पली में दर्द निवारक और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण अच्छी मात्रा में पाए जाते है जो शरीर में किसी भी तरह दर्द और सूजन को दूर कर सकते है. यह गठिया और जोड़ों के दर्द में काफी फायदेमंद हो सकते है.
वजन घटाने में
अगर आप बढ़ता वजन घटाना चाहते है तो पिप्पली का सेवन बहुत फायदेमंद सकता है. यह शरीर के मेटाबॉलिज्म को बढ़ाने में मदद करती है, जिससे शरीर में जमा फैट तेजी से बर्न होता है.
लिवर के लिए फायदेमंद
पिप्पली लिवर के स्वास्थ्य के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है.यह लिवर को डिटॉक्सिफाई करती है और उसकी फंक्शनिंग को बेहतर बनाती है जिससे विषाक्त पदार्थ शरीर से आसानी से बाहर निकल पाते हैं.
यह भी पढ़ें:Heat को बॉलीवुड स्टाइल में करें Beat, इन स्टार्स की तरह आप भी समर में ऐसे पहने आउटफिट
ब्लड शुगर को नियंत्रित करें
पिप्पली ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में भी मदद कर सकती है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद हो सकती है. इसके सेवन से शरीर की इंसुलिन सेंसिटिविटी बेहतर हो सकती है.
कैसे करें सेवन
पिप्पली का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है. आप इसके पाउडर को दूध में मिलाकर या शहद के साथ सेवन कर सकते हैं. ये तरीके सेहत के लिए अच्छा माना जाता है. हालांकि इसका सेवन करने से पहले किसी विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.