लाइफस्टाइल
तकिये हमारे रोजमर्या इस्तेमाल की जाने वाली चीजों में से एक है. तकिये को हर दिन धोना थोड़ा मुश्किल होता है. ऐसे में कुछ लोग इसे धूप में सूखा देते हैं.आइए जानते हैं ऐसा करने से क्या होता है.
ज्यादातर लोग रात को सोते समय तकिये का इस्तेमाल जरूर करते हैं. तकिये को आरामदायक नींद के लिए यूज किया जाता है, लेकिन हमेशा साफ दिखने वाला आपका किया सबसे ज्यादा बैक्टीरिया से भरा होता है. इसकी वजह तकिये के अंदर तेल, डेड स्किन पसीना और डस्ट माइट्स का बहुत जल्दी पनपना है. यह आपकी स्किन से लेकर सेहत तक को बिगाड़ने में अहम भूमिका निभाता है. ऐसे में बहुत से लोग तकिये को धोने की जगह धूप में रखते हैं. यह कुछ लोगों को अजीब लगता है कि आखिर तकिये को धूप में रखने से क्या होगा. इसे धूप में क्यों रख रहे हैं तो आइए जानते हैं तकिये को धूप में रखने से क्या होता है. इससे क्या फायदे या नुकसान होते हैं...
तकिये हमारे रोजमर्या इस्तेमाल की जाने वाली चीजों में से एक है. तकिये को हर दिन धोना थोड़ा मुश्किल होता है. ऐसे में कुछ लोग इसे धूप में सूखा देते हैं. वहीं बहुत से लोग असमंजस में रहते हैं कि आखिर इससे क्या फायदा होता है. दरअसल तकिये को धूप में रखने से सूर्य से निकलने वाली अल्ट्रावॉयलेट किरणें (UV Rays) एक नेचुरल डिसइन्फेक्टेंट की तरह काम करती हैं. एक रिसर्च की मानें तो सूरज की UV किरणें तकिये, चादर और गद्दों में मौजूद 90 प्रतिशत से भी ज्यादा बैक्टीरिया और डस्ट माइट्स को खत्म कर देती है. इससे नेचुरल रूप से तकिया साफ हो जाता है. यह करना विज्ञान के अनुसार बहुत जरूरी और फायदेमंद होता है.
रिसर्च की मानें तो धूप में तकिया रखने से इसके बैक्टीरिया और कीटाणु खत्म हो जाते हैं. ये यूवी रेज बैक्टीरिया, फंगस और माइट्स के DNA को तोड़ देती है. इससे माइक्रोब्स जिंदा ही नहीं बचते.
तकिये को हफ्ते में कम से कम एक बार धूप में जरूर रखनर चाहिए. ऐसा करने से तकिये की नमी और बदबू बाहर निकल जाती है. इससे तकिया फ्रेश और सही लगता है. इसमें बैक्टीरिया नहीं बचता.
तकिये को धूप में रखने के बाद इसे लगाने से नींद की क्वॉलिटी में सुधार होता है. गहरी नींद आती है. इसके साथ ही तकिये पर सोने से खुजली, एलर्जी, मुंहासे की समस्याएं भी खत्म हो जाती हैं.
अब सवाल उठता है कि आखिरी ताकिये को कितने दिन और कितने समय तक धूप में रखना चाहिए. एक्सपर्ट्स की मानें तो तकिये को हफ्ते में एक बार जरूर धूप में रखना चाहिए. इससे ज्यादा बार भी रख सकते हैं. वहीं कम से कम 2 से 3 घंटे तक इसे सीधी धूप में रखना चाहिए. इससे तकिये में पनपने वाले सभी बैक्टीरिया मर जाते हैं.
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से