Advertisement

Amyloidosis: क्या है एमिलॉयडोसिस जिससे जूझ रहे थे परवेज मुशर्रफ, जानिए इस बीमारी के लक्षण व इलाज 

Pervez Musharraf Death: 5 फरवरी को पाकिस्‍तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ का एमिलॉयडोसिस की वजह से निधन हो गया. जानिए क्या है एमिलॉयडोसिस

Amyloidosis: क्या है एमिलॉयडोसिस जिससे जूझ रहे थे परवेज मुशर्रफ, जानिए इस बीमारी के लक्षण व इलाज 

Pervez Musharraf

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: रविवार 5 फरवरी 2023 को पाकिस्‍तान के पूर्व राष्ट्रपति जनरल परवेज मुशर्रफ (Pervez Musharraf Death) का दुबई में इलाज के दौरान निधन हो गया. परवेज मुशर्रफ 2016 से ही दुबई (Dubai) में थे और वहीं पर उनका इलाज चल रहा था. दरअसल, लंबे समय से वह एक दुर्लभ बीमारी एमिलॉयडोसिस (Amyloidosis) से जूझ रहे थे. इस बीमारी के चलते वह आखिरी समय में वह कुछ बोलना तो दूर, मुंह भी नहीं खोल पा रहे थे (Amyloidosis Disease). दरअसल, यह एक ऐसी बीमारी है जिसकी वजह से व्यक्ति के शरीर के सभी अंग एक एक करके काम करना बंद कर देते हैं और व्यक्ति की मौत हो जाती है. चलिए जानते हैं एमिलॉयडोसिस बीमारी क्‍या है? साथ ही जानेंगे इस बीमारी के लक्षण, बचाव और इलाज के बारे में.. 

एमिलॉयडोसिस क्या है (What Is Amyloidosis)
 
एमिलॉयडोसिस की वजह से शरीर में एमलॉइड (Amyloid) नाम का प्रोटीन बनने लगता है जो कि सामान्य नहीं होता. क्योंकि, यह प्रोटीन धीरे-धीरे शरीर के अंगों में जमा होने लगता है और उन्हें नुकसान पहुंचाने लगता है. कई स्थिति में यह ऑर्गन फेल का भी कारण बनता है. यह एक गंभीर बीमारी है जिसकी वजह से एमाइलॉइड प्रोटीन शरीर के इन अंगों लिवर, प्लीहा, किडनी, हार्ट, नर्व कौर रक्त कोशिकाएं में जमा होने लगता है. 

यह भी पढ़ें- इस दो प्लांट्स के फूल-पत्ते को चबाते ही गिरने लगेगा ब्लड शुगर, डायबिटीज की नेचुरल दवा हैं ये पौधे

लेकिन, कई बार एमलॉइड व्यक्ति के पूरे शरीर में जमा हो जाता है जिसे एमिलॉयडोसिस कहा जाता है. एमिलॉयडोसिस सही होने वाली बीमारी नहीं होती है लेकिन इलाज की मदद से इसके लक्षणों को कम किया जा सकता है.

एमिलॉयडोसिस के लक्षण क्या हैं (Amyloidosis Symptoms)

एमिलॉयडोसिस प्रोटीन शरीर के अंगों में जमा हो जाता है जिससे उनका आकार बदल जाता है. इसका असर शरीर के अंगों पर पड़ता है और फिर अंग धीरे-धीरे काम करना बंद कर देता है. दरअसल एमिलॉयडोसिस बीमारी की सबसे गंभीर समस्‍या यह है कि इसका कोई खास लक्षण व्यक्ति के शरीर पर दिखाई ही नहीं देता. ऐसे में कई मामलों में मरीज  को इसका कोई लक्षण महसूस ही नहीं होता है. लेकिन एमिलॉयडोसिस प्रोटीन शरीर के जिस अंग में जमा होना शुरू होता है, मरीजों में उसी से जुड़ी बीमारियों के लक्षण दिखाई देने लगते हैं जिसकी वजह से भ्रम की स्थिति बनी रहती है.

लेकिन व्यक्ति के आंखें के आसपास कहीं भी बैंगनी निशान नजर आएं तो तुरंत डॉक्‍टर से परामर्श लेनी चाहिए. इसके अलावा बिना मेहनत किए ही थकान होना, कमजोरी और वजन का कुछ ही दिनों में असामान्‍य तरीके से गिरना या जीभ का रंग बदलना और किनारों से खुरदरा होना इसके सामान्‍य लक्षण हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें- डायबिटीज पेशेंट्स के लिए बहुत ही फायदेमंद है ये फल, ब्लड शुगर से लेकर कंट्रोल करता है कोलेस्ट्रॉल

इसके साथ ही पीठ के बल सीधे लेटने पर सांस लेने में दिक्‍कत, हाथ या पैर में सुन्‍न होने के साथ दर्द होना, घुटनों व पैरों में सूजन होने पर भी व्यक्ति को एमिलॉयडोसिस की जांच जरूर करवानी चाहिए. इसके अलावा स्किन का मोटा होना और बार-बार खरोंच के निशान आना भी इस बीमारी का लक्षण हो सकता है. ये सभी लक्षण दूसरी बीमारियों में भी दिखाई देते हैं. इसलिए इन लक्षणों को देखकर ये तय कर लेना गलत होगा कि रोगी को एमिलॉयडोसिस की समस्या है. इसके लिए डॉक्‍टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए. 

इस बीमारी का कैसे करें बचाव और इलाज?

एमिलॉयडोसिस बीमारी के कोई खास लक्षण नहीं होते हैं जिसकी वजह से इससे बचाव कर पाना थोड़ा मुश्किल हो जाता है. लेकिन, ऐसे किसी भी निष्‍कर्ष पर पहुंचने से पहले डॉक्‍टर से जांच जरूर करवानी चाहिए. क्योंकि डॉक्‍टर इस बीमारी की पुख्‍ता तौर पर पहचान के लिए कई परीक्षणों के साथ मरीज का इमेजिंग टेस्‍ट भी कराते हें. ऐसे में जांच में पुष्टि के बाद ही रोगी का इलाज शुरू किया जाता है. हालात ज्‍यादा खराब होने पर डॉक्‍टर्स स्‍टेम सेल ट्रांसप्लांट के जरिये भी इलाज करते हैं. इसके अलावा कई डॉक्‍टर्स इसके लिए कीमोथेरेपी का सहारा लेते हैं.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.) 

 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement