Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

इन नाम वालों को रास नहीं आता किसी का प्यार, इश्कबाजी में नहीं कर पाते तियां-पांचा

कहते हैं जोड़िया ऊपर से तय होकर आती हैं लेकिन बावजूद इसके जीवन में लोगों को किसी न किसी से प्यार हो ही जाता है. कुछ लोग लक से अपने लिए सही जीवन साथी पा लेते हैं लेकिन बहुत से लोग प्यार में धोखा भी खाते हैं.

Latest News
इन नाम वालों को रास नहीं आता किसी का प्यार, इश्कबाजी में नहीं कर पाते तियां-पांचा

इन नाम वाले प्यार में खाते है धोखा

Add DNA as a Preferred Source

आज आपको उन नाम अक्षरों के बारे में बताएंगे जिनके प्यार में धोखा खाने की संभावना सबसे अधिक होती है. ये नाम वाले लोग अक्सर प्यार में खुद को ठगा पाते हैं क्योंकि इश्कबाजी में तियां-पांचा करना इनके बस की बात नहीं होती है.

किसी व्यक्ति का व्यक्तित्व उसके नाम के पहले अक्षर से पता लगाया जा सकता है. उसे जीवन में प्यार मिलेगा या नहीं, सच्चा प्यार मिलने पर भी वह जीवन भर साथ रहेगा या नहीं, उसका वैवाहिक जीवन सुखी रहेगा या नहीं, वह शादी में खुश रहेगा या नहीं आदि. चलिए आज आपको ज्योतिष के अनुसार ये बताएं कि किस राशि के लोगों को प्यार में धोखा मिलने की ज्यादा संभावना होती है.

B अक्षर वाले लोग

लोग ऐसे लोग जिनका नाम B अक्षर से शुरू होता है वे काफी भावुक होते हैं. ये लोग खूबसूरत लोगों की तरफ बहुत आसानी से आकर्षित हो जाते हैं और उनके प्यार में पड़ जाते हैं. इनकी यही कमजोरी आगे चलकर परेशानी खड़ी करती है. इस कारण इन्हें प्यार में धोखा मिलता है. रोमांस के मामले में ये लोग खुले विचारों वाले होते हैं.
 
B अक्षर वाले लोग अपनी हदों से आगे जाना पसंद करते हैं. ये बहुत ही नरम दिल के होते हैं और लोगों से ज्यादा घुलते-मिलते नहीं हैं. अगर आप इस नाम वाले किसी व्यक्ति से दोस्ती करते हैं तो ये लंबे समय तक चलती है क्योंकि ये लोग रिश्तों की अहमियत समझते हैं. ये कभी भी निजी बातें उजागर नहीं करते हैं. ये प्यार को खुले दिल से स्वीकार करते हैं, यही वजह है कि इन्हें धोखा भी मिलता है, लेकिन ये खुद पर काबू रखना बखूबी जानते हैं.

E अक्षर वाले लोग

ऐसे लोग जिनका नाम E अक्षर से शुरू होता है, वे बहुत ही मजाकिया और खुले विचारों वाले होते हैं. ये लोग बिना कुछ सोचे-समझे बहुत जल्दी प्यार में पड़ जाते हैं. साथ ही अपने प्रिय साथी के प्रति गंभीर रवैये के कारण इन्हें प्यार में धोखा भी मिलता है.

जिन लोगों का नाम इस अक्षर से शुरू होता है, उन्हें ज़्यादा हंसने की आदत होती है. ये लोग बहुत जिद्दी होते हैं और नकारात्मक लोगों से तुरंत दूरी बना लेते हैं. ये हर चीज़ को एक क्रम में रखना चाहते हैं. इन्हें हर कोई पसंद आता है. लेकिन ये कहना नामुमकिन है कि इनके दिल का प्यार किसे मिलेगा. प्यार में पड़ने पर भी ये सब कुछ भूल जाते हैं. इसलिए इनके धोखा खाने की संभावना ज़्यादा होती है.

M अक्षर वाले लोग

जिन लोगों का नाम M अक्षर से शुरू होता है वे अपने पार्टनर के प्रति काफी वफादार होते हैं और अपने चाहने वालों की काफी परवाह करते हैं. हालांकि इन्हें प्यार में धोखा मिलने की संभावना ज्यादा होती है. इस अक्षर के नाम वाले लोगों में बातों को मन में दबाने की प्रवृत्ति होती है. ऐसा स्वभाव कई बार दूसरों के लिए खतरनाक भी कहा जाता है.

अगर कोई खुलकर कह भी दे तो बात वहीं खत्म हो जाएगी लेकिन बातों को मन में रखने से नतीजा अच्छा नहीं निकलेगा. ऐसे लोगों से उचित दूरी बनाए रखना ही बेहतर है. खर्च करने से पहले ज्यादा न सोचें. ये अच्छी चीजों की तरफ ज्यादा आकर्षित होते हैं. प्यार की बात करें तो ये संवेदनशील होते हैं और जिस रिश्ते में पड़ते हैं उसके प्रति वफादार होते हैं और इन्हें ऐसा पार्टनर भी चाहिए होता है जो इनसे दिल से प्यार करे.

Q अक्षर वाले लोग

जिन लोगों का नाम Q अक्षर से शुरू होता है, उन्हें अपने जीवन में सब कुछ मिल जाता है, लेकिन प्यार के मामले में इनका दिल खाली रहता है. कई कारणों से ये लोग अपने पार्टनर को संभाल नहीं पाते और प्यार के मामले में गरीब रह जाते हैं.
 
इन लोगों को जीवन में बहुत कुछ पाने की चाहत नहीं होती, लेकिन किस्मत इन्हें सबकुछ दे देती है. ये स्वभाव से ईमानदार और निष्ठावान होते हैं. स्वभाव से बहुत रचनात्मक होते हैं. ये अपनी ही दुनिया में खोए रहते हैं. अगर ये प्यार करते हैं तो अपने साथी के साथ नहीं चल पाते. कभी विचारों में तो कभी काम में असमानता का सामना करना पड़ सकता है. ये दूसरों की ओर आसानी से आकर्षित हो जाते हैं.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है. डीएनए हिंदी इसकी पुष्टि नहीं करता है.  

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement