Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

फैमिली, फ्रेंड और पार्टनर नहीं, अब इन लोगों के साथ घूमना पसंद कर रहे लोग, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Traveling Trend: अक्सर लोग परिवार और दोस्तों के साथ घूमना-फिरना खूब पसंद करते हैं लेकिन अब लोगों की प्रायोरिटी बदली है. आइये जानते हैं कि लोग अब किन लोगों के साथ घूमना पसंद कर रहे हैं.

Latest News
फैमिली, फ्रेंड और पार्टनर नहीं, अब इन लोगों के साथ घूमना पसंद कर रहे लोग, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

Travel Trend

Add DNA as a Preferred Source

Travel Tips: सोशल मीडिया के चलन के साथ ही लोगों में घूमने का क्रेज तेजी से बढ़ा है. अब लोग मेंटल पीस के लिए घूमना-फिरना पसंद करते हैं. एक समय था जब लोग दोस्तों और परिवार के साथ घूमने जाना पसंद करते थे लेकिन अब यह धीरे-धीरे बदल रहा है. लोग अब अपनी छुट्टियां मनाने के लिए पार्टनर, परिवार और फ्रेंड्स के साथ नहीं बल्कि, अपने सहकर्मियों के साथ घूमना पसंद कर रहे हैं. ट्रैवल को लेकर लोगों का नजरिया बदलने लगा है लोगों के लिए ट्रेवल बडी ऑफिस कलीग्स यानी फ्रॉलीग्स बन गए हैं.

रिपोर्ट में सामने आया डाटा

थॉमस कुक की इंडिया हॉलिडे रिपोर्ट के मुताबिक, लोग परिवार और दोस्तों के अलावा ऑफिस में काम करने वाले लोगों के साथ घूमना पसंद कर रहे हैं. इस रिपोर्ट के मुताबिक, 28 प्रतिशत लोग ऑफिस के दोस्तों के साथ छुट्टी मना रहे हैं. जबकि, अभी भी 65 प्रतिशत लोग परिवार के साथ और 60 प्रतिशत लोग पार्टनर साथ ट्रेवल कर रहे हैं. लेकिन आंकड़े बताते हैं कि, लोगों के लिए ऑफिस फ्रेंडशिप का दायरा काफी बढ़ गया है.

चेहरे पर चाहिए नेचुरल ग्लो? इन 5 घरेलू चीजों से बनाएं स्क्रब, कोरियन प्रोडक्ट्स की नहीं पड़ेगी जरूरत

ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमना हो रहा पॉपुलर

नई पीढ़ी के युवा लोग ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमना पसंद कर रहे हैं. इससे लोगों के बीच रिश्ता महबूत होता है और वह आपस में एक-दूसरे को समझते हैं. ऑफिस के लोगों के साथ ट्रेवल करने से ऑफिस का तनाव कम होता है. पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ एकसाथ आती है इससे ऑफिस पॉलिटिक्स दूर होती है.

ऑफिस कलीग के साथ ट्रेवल करने से कई फायदे होते हैं. जहां फैमिली और पार्टनर के साथ घूमने के कुछ जिम्मेदारी होती है लेकिन इसमें ऐसा नहीं है. ऑफिस के दोस्तों के साथ घूमने पर रोक-टोक नहीं होती है और डेली लाइफ और खर्च करने का तरीका और आपकी सोच भी आपस में मेल खाती है.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement