लाइफस्टाइल
Special Things Related to People Born on Sunday: रविवार को जन्मे लोग किस्मत के धनी लेकिन इमोशनल माने जाते हैं. रविवार का दिन सूर्य का होता है और यही कारण है कि उनके ऊपर भी सूर्य के गुण समाहित होते हैं.
डीएनए हिंदी: समुद्र शास्त्र में जातक के जन्म पर ग्रह-नक्षत्र ही नहीं, समय और दिन का प्रभाव पड़ता है. किसी जातक के जन्म पर उसकी राशि और खास दिन पर खास ग्रह का प्रभाव जरूर आता है. शिशु का जब जन्म होता है तो उसकी कुंडली में उसके जन्म की तारीख के साथ ही उसके जन्म का समय, वार और स्थान बहुत मायने रखता है.
ज्योतिष शास्त्र में भी इस बात का उल्लेख मिलता है कि शिशु का जन्म अगर रविवार को हुआ है तो उस पर सूर्य का प्रभाव जरूर दिखेगा. तो चलिए रविवार को जन्में लोगों की लाइफ, स्वभाव, करियर और विवाह के बारे में जानें.
यह भी पढ़ें: Qualities of July Born Babies:जुलाई में जन्मे बच्चे होते है इन 5 गुणोंं में महारथी, क्या आपमें है ये खासयित
भगवान सूर्य की तरह ही ये भी तेजस्वी होते हैं और इनकी किस्मत इनका साथ देती है. वहीं ये दीर्घ आयु भी होते हैं. इस दिन जन्में लोग कम बोलने वाले और दूसरों को अपनी ओर प्रभावित करते वाले होते हैं.
रविवार को जन्में लोग धार्मिक विचारधारा के होते हैं. इनका अपने परिवार, रिश्तेदारों और दोस्तों के साथ अच्छा संबंध भी होता है. दिखने में आकर्षक और प्रभावशाली व्यक्तित्व के मालिक होते हैं. हालांकि कई बार इनकी संवेदनशीलता इन्हें छोटी बात पर भी ठेस पहुंचा देती है.
यह भी पढ़ें: Alphabet A : नाम के पहले अक्षर से जानिए अपना भाग्य, करियर और वैवाहिक जीवन
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर