Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Parenting Tips: बच्चे को बनाना है बेहतर इंसान तो यहां से लें पेरेंटिंग टिप्स, हमेशा सफल होगा आपका बच्चा

Good Parenting Tips: बच्चों को अच्छी परवरिश के लिए आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. इन जरूरी टिप्स को फॉलो करके आप अपने बच्चे की बेहतर परवरिश कर सकते हैं.

Latest News
Parenting Tips: बच्चे को बनाना है बेहतर इंसान तो यहां से लें पेरेंटिंग टिप्स, हमेशा सफल होगा आपका बच्चा

Parenting Tips

Add DNA as a Preferred Source

Tips to More Effective Parenting: बच्चों की परवरिश करना कोई बच्चों का खेल नहीं होता है. हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि, बच्चे बहुत ही सेंसिटिव होते हैं. उन्हें सिर्फ डांट-डपट ही नहीं आप सिखा सकते हैं. बच्चे की अच्छी परवरिश, उसकी सफलता के लिए पेरेंटिंग के दौरान गलतियों को करने से बचना चाहिए. आज आपको ऐसी 4 पेरेंटिंग टिप्स के बारे में बताते हैं जो आपके बच्चे को बेहतर इंसान बनाने में मददगार साबित हो सकती हैं. आइये इनके बारे में जानते हैं.

बच्चों के लिए पेरेंटिंग टिप्स (Best Parenting Tips)

गलतियों पर समझाएं

हर बच्चा गलती करके ही सीखता है अगर बच्चा कोई गलती करता है तो उसे डांटना नहीं चाहिए बल्कि, सिखाना चाहिए. अगर गलती करने पर डांटते और मारते हैं तो ऐसे में वह गलती छुपाने के लिए झूठ बोलने लगेगा. ऐसा करना गलत है. इससे बच्चा झूठ बोलना सीखेगा.

बच्चों की बातें सुनें

अक्सर माता-पिता अपने विचारों को बच्चों के ऊपर थोप देते हैं. वह बच्चों की बिल्कुल भी नहीं सुनते हैं. लेकिन ऐसा करना गलत होता है. अपने बच्चों को सीखाने के साथ ही सुनना भी जरूरी होता है. इससे बच्चों को अपनी अहमियत पता चलती है और कॉन्फिडेंस बढ़ता है. किसी भी बात पर बच्चों को अपने विचार रखने दें.

संस्कार

बच्चों को अच्छे संस्कार सिखाना बहुत ही जरूरी होता है. लेकिन सिर्फ कहने से कि, "बुजुर्गों की रिस्पेक्ट करो, दूसरों की मदद करो और ईमानदारी से काम करो" कुछ नहीं होगा. आपको यह सब खुद करके दिखाना होगा. आप जैसा व्यवहार करेंगे आपके बच्चे भी वैसी ही करेंगे. इसलिए आपको बच्चों के सामने अच्छा व्यवहार करना चाहिए.

दोस्त बनने की कोशिश

बच्चे की अच्छी परवरिश के लिए जरूरी है कि, आप उनके दोस्त बनकर उन्हें समझें और समझाएं. आजकल बच्चों के साथ सख्ती से पेश आना सही नहीं होता है. अगर आप दोस्ती वाला व्यवहार रखेंगे तो बच्चा अपनी सभी बातें शेयर करेगा.

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement