लाइफस्टाइल
Causes of Bleeding Gums: मसूड़ों से खून आने की समस्या का सामना कई लोगों को करना पड़ सकता है. मसूड़ों से खून आने की दिक्कत कई कारणों से हो सकती है. चलिए इनके बारे में जानते हैं.
Bleeding Gums Treatment: ओरल हेल्थ को लेकर कई लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है. कई लोगों को ब्रश करते समय मसूड़ों से खून आने की समस्या होती है यह गंभीर बीमारी के कारण हो सकती है. आइये आपको बताते हैं कि, इस समस्या का सामना किस कारण से करना पड़ता है.
मसूड़ों से खून आने के पीछे विटामिन C और विटामिन K की कमी जिम्मेदार हो सकती है. विटामिन C की कमी से स्कर्वी रोग हो सकता है जिसमें मसूड़ों में सूजन और खून आने की समस्या हो सकता है. विटामिन K शरीर में खून के थक्के जम जाते हैं ऐसे में मसूड़ों से खून आ सकता है.
प्रेग्नेंसी, पीरियड्स और मेनोपॉज जैसी हार्मोनल बदलाव की स्थिति में मसूड़ों से खून आने की समस्या हो सकती है. हार्मोनल बदलाव के कारण मसूड़े सेंसिटिव हो जाते हैं.
आंखों के नीचे काले घेरों से हैं परेशान तो आजमा लें ये 5 देशी उपाय, खत्म हो जाएंगे डार्क सर्कल
जिंजिवाइटिस एक मसूड़ों का रोग है. इसमें मसूड़े सूज जाते हैं और इनसे खून आने लगता है. ऐसा दांतों पर जमे प्लाक और बैक्टीरिया के कारण होता है. जिंजिवाइटिस की शुरुआत में जलन, सूजन और ब्रश करते समय खून आना समस्या है.
पायरिया को पेरियोडोंटाइटिस कहा जाता है. यह मसूड़ों की एक बीमारी है. इसमें मसूड़ों और जबड़े की हड्डी पर असर होता है. इसके कारण दांतों की जड़ें कमजोर होने लगती है जिसके कारण मसूड़ों से खून आने लगता है. इसमें दांत हिलने लगते हैं और मुंह से बदबू आने लगती है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.