लाइफस्टाइल
अगर आप एक पैर पर बैलेंस करने से लेकर चेयर टेस्ट आसानी से कर लेते हैं, तो यह इस बात की ओर इशारा करते हैं कि आप स्वास्थ और फिट हैं.
डीएनए हिंदीः Basic Tests That Can Reveal How Healthy You Are अक्सर लोग यह जानने के लिए कई तरह के मेडिकल टेस्ट करवाते हैं कि वह स्वास्थ हैं या नहीं. क्योंकि हर कोई अपनी सेहत को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करना चाहता है. लेकिन आज हम आपको कुछ ऐसे टेस्ट के बारे में बताने वाले हैं जिनके जरिए आप आसानी से इस बात का पता (Balance Exercises) लगा सकते हैं कि आपकी जिंदगी कितनी लंबी होगी या आप कितने सेहतमंद हैं. वैसे तो हर व्यक्ति लंबा और हेल्दी जीवन जीना चाहता है. लेकिन, आप अंदर से कितने हेल्दी (Health Tips) हैं बाहर से इस बार का पता लगाना काफी मुश्किल होता है.
ऐसे में एक्सपर्ट्स ने कुछ ऐसी फिजिकल एक्टिविटीज के बारे में बताया है जिसकी मदद से आप आसानी से पता लगा सकते हैं कि आप अंदर से कितने फिट और हेल्दी हैं, तो चलिए जानते हैं इन एक्टिविटीज के बारे में...
एक पैर पर बैलेंस करने से
अगर आप अपनी पूरी बॉडी को सिर्फ एक पैर पर खड़े होकर बैलेंस कर सकते हैं तो यह इस ओर इशारा करता है कि आपका ब्रेन काफी हेल्दी है. इसके लिए आपको यह देखना जरूरी है कि क्या आप 60 सेकेंड के लिए सिर्फ एक पैर पर खड़े होकर अपने शरीर का भार उठा पाते हैं या नहीं. क्योंकि अगर आप ऐसा 20 सेकेंड के लिए भी नहीं कर पाते तो समझ लें कि आगे चलकर आपको दिमाग से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. ब्रिटिश जर्नल ऑफ स्पोर्ट्स मेडिसिन में प्रकाशित एक रिपोर्ट की मानें तो एक पैर पर खड़े होने के 10 सेकंड के बैलेंस टेस्ट में असफल होने वाले वृद्ध वयस्कों की मृत्यु की संभावना अगले 10 सालों में लगभग दोगुनी होती है.
यह भी पढ़ें- Cholesterol Reduce Tips : वसा से सिकुड़ी नसें चौड़ी कर देगा ये बीज, बैड कोलेस्ट्रॉल का होगा खत्मा
चेयर टेस्ट से
डीएनए हिंदीः इसके लिए ऐसी कुर्सी लें जिसमें आर्म रेस्ट ना हो और इस कुर्सी पर बैठ जाएं. इसके बाद एक मिनट में देखें कि आप कितनी बार बैठकर खड़े हो सकते हैं और फिर से बैठ सकते हैं. दरअसल यूके में की गई एक स्टडी में यह पता चला कि जो वयस्क 20 सेकेंड या उससे भी कम समय में 10 बार ऐसा कर पाए उनमें लंबा और हेल्दी जीवन जीने की संभावना उन लोगों से काफी ज्यादा थी जो ऐसा नहीं कर पाते हैं. ऐसे में इस टास्क को करने के लिए आपकी लोअर बॉडी की मसल्स का मजबूत होना काफी जरूरी होता है.
अपने पैर की उंगलियों को छू पाने से
इसके लिए जमीन पर बैठ जाएं और दोनों पैरों को सीधा कर लें. फिर हाथों से दोनों पैरों के अंगूठे को छूने की कोशिश करें. अगर आप ऐसा नहीं कर पाते तो आपको आगे चलकर हृदय से संबंधित समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. क्योंकि रिसर्चर्स का कहना है कि फ्लेक्सिबल बॉडी, फ्लेक्सिबल आर्टरीज की ओर इशारा करती है. लेकिन जब आपकी लाइफस्टाइल के कारण आपकी आर्टरीज कड़ी हो जाती हैं तो दिल को खून पंप करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है, इस वजह से हार्ट डिजीज का खतरा काफी ज्यादा बढ़ जाता है.
यह भी पढ़ें- Inflammation ठीक रखने के लिए लोग फॉलो कर रहे हैं एंटी-इंफ्लेमेटरी डाइट, बढ़ रहा है इसका ट्रेंड, जानिए क्या हैं फायदे
कितनी तेजी से चढ़ते हैं सीढ़ियां
गैलिसिया में यूनिवर्सिटी हॉस्पिटल कोरुना के शोधकर्ताओं की ओर से किए गए एक अध्ययन के मुताबिक अगर आप बिना रुके सीढ़ियां आसानी से चढ़ सकते हैं तो समय से पहले मृत्यु के चांसेस काफी कम होते हैं. रिसर्चर्स ने पाया कि जिन लोगों को सीढ़ियां चढ़ने में समस्या का सामना करना पड़ता है उन लोगों में मृत्यु की संभावना तीन गुना ज्यादा होती है. इतना ही नहीं कैंसर का खतरा भी दोगुना हो ज्यादा होता है.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर