लाइफस्टाइल
Too Much Sitting Health Effects: ऑफिस में कुर्सी पर बैठकर काम करने वाली नौकरी सभी को अच्छी लगती है, लेकिन इससे सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है. डेस्क जॉब से सेहत को कई नुकसान होते हैं. आइये इसके बारे में आपको बताते हैं.
Office Work Health Problems: ऑफिस में घंटों तक कुर्सी पर बैठना आपकी जरूरत और मजबूरी दोनों हो सकती है. आपके लिए यह जो भी हो लेकिन अगर आप लंबे समय तक ऐसा करते हैं और सेहत पर ध्यान नहीं देते हैं तो इसका बुरा असर पड़ सकता है. ऑफिस में 9-10 घंटे तक बैठकर काम करने से आपकी सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं. आइये आपको इनके बारे में बताते हैं साथ ही जानते हैं कि, आप कैसे अपना बचाव कर सकते हैं.
मोटापा
कुर्सी पर बैठे रहने के कारण आपका वजन बढ़ सकता है. ऐसे में आप मोटापे का शिकार हो सकते हैं. मोटापे के कारण और भी बीमारियां आपको घेर सकती हैं. इसलिए आपको इससे बचने के लिए काम के साथ एक्टिव रहना चाहिए.
डायबिटीज
घंटों तक बैठा रहना टाइप 2 डायबिटीज की समस्या का कारण बन सकत है. मोटापा, टाइप 2 डायबिटीज का प्रमुख कारण है. मोटापे के कारण मेटाबॉलिक सिंड्रोम, और हृदय रोग जैसी स्थिति भी पैदा हो सकती है.
कपड़े सुखाते वक्त क्यों जोर-जोर से हिलने लगती हैं वॉशिंग मशीन? जानें कैसे करें इसे ठीक
गर्दन में दर्द
गर्दन झुकाकर कंप्यूटर की स्क्रिन को देखने से आपकी गर्दन में दर्द और अकड़न हो सकती है. इसके कारण सर्वाइकल का खतरा रहता है. जो आपके लिए खतरनाक हो सकता है. इसलिए काम के बीच ब्रेक लेना जरूरी है.
पीठ दर्द
कुर्सी पर बैठे रहने से पीठ में खासकर लोअर बैक में दर्द हो सकता है. इसकी वजह से मांसपेशियों में तेज दर्द हो सकता है. अगर यह दर्द बढ़ जाता है तो आपके लिए परेशानी का कारण बन सकता है.
आंखों को नुकसान
स्क्रीन को घंटों तक देखते रहने से आंखों में जलन और आंखों की रोशनी कम होने की परेशानी हो सकती है. इतना ही नहीं कई बार काम के प्रेशर को लेकर मानसिक तनाव भी हो सकता है.
इन सभी समस्यओं से बचने के लिए जरूरी है कि, आप खुद को एक्टिव रखें. आप सुबह या शाम जब भी टाइम मिले जिम ज्वाइन कर सकते हैं. ऐसा करने से आप इन समस्याओं के खतरे को काफी हद तक टाल सकते हैं. काम के बीच ब्रेक लेकर भी इन समस्याओं से बचे रह सकते हैं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.