Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

भरोसा और प्यार चाहे कितना भी क्यों न हो, किसी को नहीं बतानीं चाहिए ये 5 बातें 

प्यार और भरोसे में पड़कर लोग जाने ही कितनी राज की बातें अपने करीबियों को बता देते हैं लेकिन बाद में उन्हें अपने किए पर पछतावा होता है. इसलिए चाणक्य नीति में खुद से जुड़ी कुछ बातें किसी से भी न बताने की नसीहत दी गई है.

Latest News
भरोसा और प्यार चाहे कितना भी क्यों न हो, किसी को नहीं बतानीं चाहिए ये 5 बातें 

किसी को नहीं बताना चाहिए ये 5 बातें

Add DNA as a Preferred Source

कहते अगर कोई आपका राज जानता है तो आप उसके गुलाम हो जाते हो क्योंकि आपको हमेशा इस बात का डर रहेगा कि कहीं आपका ये चाहने वाला आपके राज का नाजायज फायदा न उठा ले. क्योंकि अक्सर लोग राज बताने के बाद अपने चाहने वालों को हमेशा खुश रखने को मजबूर हो जाते हैं. क्योंकि उन्हें पता है उनकी इज्जत सामने वाले के हाथ में है. और शायद चाणक्य ये अच्छी तरह समझते थे इसलिए उन्होंने हमेशा ये संदेश दिया की कुछ बातें कभी भी किसी से नहीं कहनी चाहिए. 

चाणक्य ने अपनी नीतियों के जरिए जरूरी और कड़े संदेश दिए हैं. नीति शास्त्र में चाणक्य ने जीवन के हर पहलू के बारे में बताया है. चाणक्य नीति में चाणक्य ने धर्म-अधर्म, कर्म, पाप-पुण्य आदि के बारे में बताया है. चाणक्य की इन नीतियों के जरिए कोई भी व्यक्ति अपने जीवन को बेहतरीन बना सकता है. चाणक्य नीति में आचार्य चाणक्य कहते हैं कि हर व्यक्ति को कुछ जरूरी चीजों से दूर रहना चाहिए.

ये बातें हर किसी को नहीं बतानी चाहिए

1-आचार्य चाणक्य के अनुसार, धन एक बहुत बड़ी ताकत है. लेकिन इस ताकत की नुमाइश नहीं करनी चाहिए. क्योंकि कोई भी धन-संपत्ति के बारे में आपके जान ले तो उसका नाजायज फायदा उठा सकता है. पैसे मांगने से लेकर ठगी या हत्या कुछ भी आपके साथ हो सकती है. इसलिए धन से जुड़ी जानकारी कभी किसी को न दें.

2-चाणक्य नीती कहती हैं कि अपने जीवन से जुड़ी किसी भी तरह की प्लानिंग या अपनी खुशियां किसी को न बताएं. बहुत खुशी हो तो भी उसे नाप-तोल के कम कर दिखाएं क्योंकि अक्सर लोग आपकी खुशियों को पचा नहीं पाते हैं. कई बार लोग आपकी प्लानिंग को खराब करने का काम भी करते हैं.  

3- कभी अपने परिवार या परिवार के सदस्यों की बुराई न करें. किसी भी दोस्त या रिश्तेदार या किसी खास अपने से भी अपने खूनी रिश्तों की कमी-बुराई या दिक्कतें नहीं गिनानी चाहिए क्योंकि ये बाते लोग कभी भी आपके खिलाफ यूज कर सकते हैं या आपको सही सलाह की जगह घर तोड़ने की नसीहत दे सकते हैं. अगर  परिवार के सदस्य को अपने बारे में दूसरों से कुछ पता चलेगा तो इससे रिश्ते और खत्म हो जाएंगे.

4- कभी भी अपने किसी सीनियर, सहयोगी या रिश्तेदार की कमी के बारे में बात न करें. क्योंकि ये बातें कभी न कभी किसी न किसी के जरिए लोगों को पता चल ही जाती हैं और तब आप सबसे बुरे साबित होंगे. क्योंकि बताने वाले ने केवल आपकी बात कही होगी और खुद को साफ दिखाया होगा.

5- कभी भी किसी के सामने अपनी कमजोरी का जिक्र न करें क्योंकि इसी कमजोरी का फायदा लोग आपकी तरक्की की राह रोकने में यूज कर सकते हैं.

(Disclaimer: ये खबर चाणक्य नीति और सामान्य जानकारी के आधार पर लिखी गई है. अधिक जानकारी के लिए रिलेशनशिप काउंसलर की मदद लें. डीएनए हिंदी ये खबर केवल सामान्य जानाकारी के लिए दे रहा है)

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement