Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Tips For Better Sleep: दोपहर की नींद में न करें ये 5 गलतियां, वरना करवट लेते गुजरेगी रात नहीं आएगी नींद

Daytime Sleeping Mistakes: दिन में सोने से रात को नींद आने में समस्या होती है लेकिन ऐसा आपकी गलतियों के कारण होता है. दिन में सोते समय इन गलतियों को नहीं करना चाहिए.

Latest News
Tips For Better Sleep: दोपहर की नींद में न करें ये 5 गलतियां, वरना करवट लेते गुजरेगी रात नहीं आएगी नींद

Afternoon Sleeping Mistakes

Add DNA as a Preferred Source

Sleeping Mistakes: कई लोग नींद पूरी होने के बाद भी दोपहर में थोड़ी देर सोते हैं. दोपहर की नींद थकान दूर करने और ताजगी पाने के लिए अच्छी होती है. लेकिन कई बार ऐसा होता है कि, दिन में सोने के कारण रात में नींद नहीं आती है. इस समस्या से आपको भी जूझना पड़ता है तो दिन में सोते समय इन गलतियों को नहीं करना चाहिए. चलिए इनके बारे में बताते हैं.

दिन में सोते समय न करें ये गलतियां
सोने के लिए चुनें सही समय

दिन में किसी भी समय सोना भी सही नहीं होता है. दोपहर की नींद के लिए दोपहर 1 से 3 बजे के बीच का समय अच्छा होता है. आप इस समय के बीच कभी भी सो सकते हैं. गलत समय पर सोने से स्लीप साइकल बिगड़ सकती है.

लंच के तुरंत बाद न सोएं

दोपहर को खाना खाने के बाद बहुत तेज नींद आती है. हालांकि आपको हेवी लंच के बाद नहीं सोना चाहिए. इसके कारण रात की नींद प्रभावित हो सकती है और गैस, एसिडिटी और पेट की समस्याएं हो सकती हैं. खाने के बाद थोड़ी देर टहलें उसके बाद ही सोएं.


सर्दी-खांसी और बुखार से हैं परेशान? इन घरेलू नुस्खों से मिलेगी राहत


आरामदायक माहौल में न सोएं

दोपहर की नींद के लिए लाइट बंद करके अधिक आरामदायक माहौल में नहीं सोना चाहिए. दोपहर की नींद हल्की और कम समय के लिए होनी चाहिए.

दिन में रोज न सोएं

दिन की नींद भरपाई के लिए आप कर सकते हैं लेकिन इसे डेली रूटीन में शामिल नहीं करना चाहिए. यह बॉडी क्लॉक बिगाड़ सकती है इससे रात की नींद पर असर पड़ता है.

ज्यादा देर तक न सोएं

एक्सपर्ट्स की मानें तो दोपहर की नींद आधे घंटी की होनी चाहिए. इससे ज्यादा सोने से रात की नींद प्रभावित हो सकती है. दोपहर में ज्यादा देर नहीं सोना चाहिए.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement