Advertisement

Kalka-Shimla ट्रैक पर दौड़ेगी नई Vistadome Train, जानें खासियत और सुविधा, सामने आया Video

कालका से शिमला के लिए एक नई ट्रेन शुरू की गई है. हाल ही में रेल मंत्री ने एक्स पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें इस ट्रेन के अंदर की झलक दिखाई गई है.

Latest News
Kalka-Shimla ट्रैक पर दौड़ेगी नई Vistadome Train, जानें खासियत और सुविधा, सामने आया Video

train

Add DNA as a Preferred Source

हिमाचल प्रदेश के पर्यटन को नई ऊंचाइयां देने के लिए एक बड़ी पहल की गई है. कालका-शिमला यूनेस्को हेरिटेज रेलवे ट्रैक पर जल्द ही एक नई विस्टाडोम ट्रेन दौड़ती नजर आएगी. इस नई ट्रेन के आने से पर्यटकों को हिमालय की खूबसूरती का लुत्फ उठाने का अनूठा अनुभव मिलेगा. केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर नई विस्टाडोम ट्रेन की जानकारी साझा की है.

रेल मंत्री ने शेयर किया वीडियो 
अब आप कालका से शिमला के बीच चलने वाली नई विस्टाडोम ट्रेन से सफर कर इस खूबसूरत पहाड़ी शहर की अपनी यात्रा को और भी यादगार बना सकते हैं. रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने हाल ही में इस ट्रेन का एक वीडियो शेयर किया है जिसमें आप देख सकते हैं कि यह ट्रेन हिमाचल प्रदेश की खूबसूरत वादियों से गुजर रही है. इस ट्रेन में बड़ी खिड़कियां और छतें हैं ताकि यात्री आसपास के खूबसूरत नजारों का लुत्फ उठा सकें. रेल मंत्री ने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा "कालकाजी-शिमला के लिए नई ट्रेन, खूबसूरत हिमाचल में यात्रियों को नया अनुभव देने के लिए तैयार..."

विस्टाडोम ट्रेन क्या है?
विस्टाडोम ट्रेन एक खास तरह की ट्रेन है जिसमें बड़ी-बड़ी खिड़कियां और छतें होती हैं. इन खिड़कियों से यात्री बिना किसी रुकावट के आसपास के नजारे देख सकते हैं. ऐसी ट्रेनें खूबसूरत जगहों पर पर्यटकों को बेहतर अनुभव देने के लिए बनाई जाती हैं. कालका-शिमला रेलवे लाइन यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है. यह रूट अपनी खूबसूरती और इंजीनियरिंग के लिए पूरी दुनिया में मशहूर है. इस रेलवे लाइन पर चलने वाली ट्रेनें हमेशा से ही पर्यटकों के बीच काफी लोकप्रिय रही हैं.


यह भी पढ़ें:सर्दियों में खाना शुरू कर दे इस आटे की रोटी, डायबिटीज से लेकर डाइजेशन तक सब रहेगा दुरुस्त


नई विस्टाडोम ट्रेन की खासियत
इस ट्रेन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बड़ी खिड़कियां और छतें हैं. इनकी वजह से यात्री खूबसूरत वादियों, पहाड़ों, घाटियों और नदियों का लुत्फ उठा सकते हैं. ट्रेन में आरामदायक सीटें होंगी ताकि यात्री लंबी यात्रा के दौरान भी आराम से बैठ सकें. ट्रेन में एयर कंडीशनिंग, वाई-फाई और पावर सॉकेट जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी. ट्रेन में एक रेस्टोरेंट भी होगा जहां यात्री स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठा सकेंगे.

कितने रेलवे स्टेशनों से गुजरेगी ये ट्रेन
इस नई विस्टाडोम ट्रेन के शुरू होने से शिमला का सफर और भी ज्यादा सुहाना हो जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार,  नई ट्रेन नंबर 52443 हर रोज सुबह 8:05 बजे कालका से चलकर दोपहर 1:35 बजे शिमला पहुंचेगी. यह नई ट्रेन शिमला से शाम 4.50 बजे चलेगी और रात 9.45 बजे कालका स्टेशन पर पहुंचेगी. इस नई विस्टाडोम ट्रेन में 7 कोच होंगे और यह धरमपुर, बड़ोग, सोलन और समरहिल सहित 18 रेलवे स्टेशनों से होकर गुजरेगी.

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement