Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

New Delhi में आज से शुरू हो रहा World Book Fair, हजार से भी ज्यादा पब्लिशर लेंगे हिस्सा, जान लें टिकट, वेन्यू और सही टाइमिंग

New Delhi World Book Fair 2023 का आयोजन आज से होगा, जिसमें 1000 से भी ज्यादा पब्लिशर शामिल होंगे. यहां जानिए टिकट, वेन्यू और सही टाइमिंग के बारे में.

New Delhi में आज से शुरू हो रहा World Book Fair, हजार से भी ज्यादा पब्लिशर लेंगे हिस्सा, जान लें टिकट, वेन्यू और सही टाइमिंग

New Delhi में आज से शुरू हो रहा World Book Fair

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः दिल्ली के प्रगति मैदान में आज 25 फरवरी से वर्ल्ड बुक फेयर (New Delhi World Book Fair 2023) शुरू होने जा रहा है. इस बुक फेयर के आयोजकों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि इस बार का बुक फेयर कुछ अलग और हटके होगा, क्योंकि इस बुक फेयर (World Book Fair 2023 Date) में पहली बार भारत और फ्रांस (France) एक साथ एक मंच पर आपको दिखाई देंगे. इस बुक फेयर में  30 से ज्यादा देश और एक हजार से ज्यादा प्रकाशक व प्रदर्शक भाग लेंगे. इसके साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान (Dharmendra Pradhan), फ्रांसीसी राजदूत इमैनुएल लेनिन (National French Ambassador Emmanuel Lenin)और राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (NBT) के अध्यक्ष गोविंद प्रसाद शर्मा सहित अन्य गणमान्य आज नई दिल्ली में इस बुक फेयर (New Delhi World Book Fair) का उद्धाटन करेंगे.

ये लोग होंगे शामिल 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ थीम पर आधारित इस साल के पुस्तक मेले में फ्रांस मेहमान देश के रूप में शामिल होगा. इसके अलावा नोबेल पुरस्कार विजेता एनी एर्नाक्स सहित 16 फ्रांसीसी लेखक और 60 से ज्यादा प्रकाशक, साहित्यिक एजेंट और सांस्कृतिक प्रतिनिधि इस बुक फेयर में हिस्सा लेंगे.

यह भी पढ़ें - Heat Alert: अगले 5 दिनों में सताना शुरू कर सकती है गर्मी, जरा सी लापरवाही बिस्तर पर पहुंचा देगी, जानें क्या करें-क्या नहीं 

फ्रांस के दूतावास में सांस्कृतिक मामलों के सलाहकार इमैनुएल लेब्रन-डेमियंस ने बताया कि हम देख रहे हैं कि आज अधिक से अधिक फ्रांसीसी भारतीय साहित्य में रुचि ले रहे हैं.

साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का होगा आयोजन 

फ्रांस और भारत साहित्य में दो बड़े देश हैं और इसमें फ्रांस से दर्जनों लोग आ रहे हैं. इस बुक फेयर में लेखकों के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व नोबेल पुरस्कार विजेता एनी एर्नाक्स कर रही हैं, 16 पुरस्कार विजेताओं के साथ फ्रांस साहित्य के क्षेत्र में दुनिया में सबसे अधिक नोबेल पुरस्कार प्राप्त करने वाला देश है. इस मौके खास मौके पर एनबीटी के निदेशक युवराज मलिक ने बताया कि इस पुस्तक मेले में आजादी के 75 साल पूरे होने के उपलक्ष्य पर कई साहित्यिक और सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन भी किया जाएगा.

यह भी पढ़ें - भांग के नशे से बचाएंगे ये 4 उपाये, नहीं खराब होने देंगे होली की पार्टी

टिकट

इस बार एनडीडब्ल्यूबीएफ (NDWBF) एक अलग पवेलियन में जी20 देशों के प्रतिभागियों की मेजबानी करेगा और नौ दिवसीय इस साहित्यिक कार्यक्रम में 50 से भी अधिक सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. इसके अलावा मलिक ने बताया कि अश्विन सांघी, विक्रम संपत, प्रीति शेनॉय और आनंद नीलकांतन सहित प्रसिद्ध लेखक मेले में पुस्तक विमोचन कार्यक्रमों, संवाद एवं पैनल चर्चा में हिस्सा लेंगे. वहीं, राष्ट्रीय पुस्तक न्यास पुस्तक मेले के 50 वर्ष पूरे होने पर एक विशेष डाक टिकट भी जारी करने वाले हैं. इस मेले में बच्चों के लिए 10 रुपये और वयस्कों के लिए 20 रुपये का टिकट रखा गया है, इसके अलावा स्कूली छात्रों, दिव्यांगों और वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रवेश निःशुल्क है.

  • स्थान - प्रगति मैदान
  • समय - सुबह 11 बजे से रात 8 बजे तक
  • आयोजन -  25 फरवरी से 5 मार्च 2023

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement