Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

डायबिटीज कंट्रोल से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट तक में फायदेमंद है नीम की पत्तियों का पानी

Neem Leaves Benefits: नीम की पत्तियां स्वाद में कड़वी होती है लेकिन यह सेहत के लिए अच्छी होती है. नीम की पत्तियों का पानी पीने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं. आइये आपको इसके फायदों और इसे कैसे पिएं इसके बारे में बताते हैं?

Latest News
डायबिटीज कंट्रोल से लेकर इम्यूनिटी बूस्ट तक में फायदेमंद है नीम की पत्तियों का पानी

Neem Ki Pattiyo Ke Fayde

Add DNA as a Preferred Source

Neem Ki Pattiyo Ke Fayde: नीम की पत्तियों में एंटी-ऑक्सीडेंट एंटी-बैक्टीरियल एंटी-इंफ्लेमेट्री एंटी-फंगल गुण होते हैं. इन पत्तियों को चबाने से सेहत को कई फायदे मिलते हैं. नीम की पत्तियों को उबालकर इनका पानी पीने से भी सेहत को कई लाभ मिलते हैं. आप इसका सेवन सुबह खाली पेट कर सकते हैं. सुबह खाली पेट नीम की पत्तियों का पानी पीने से आपको 15 से 20 दिनों में कई लाभ मिलेंगे.

नीम की पत्तियों का पानी पीने के फायदे

- दाग-धब्बों और पिंपल्स को दूर करने के लिए नीम की पत्तियों का पानी पी सकते हैं. यह ब्लड को साफ करके स्किन को हेल्दी रखने में मदद करता है.
- इसमें नेचुरल डिटॉक्सिफाइंग गुण भी होते हैं जो किडनी को डिटॉक्स करने में मदद करते हैं.

- नीम की पत्तियों के एंटी-बैक्टीरियल गुण मुंह से आने वाली बदबू, मसूड़ों में सूजन और कैविटी को दूर करते हैं.
- पेट और पाचन के लिए भी यह अच्छा होता है. पेट की गैस, अपच और कब्ज की समस्या को दूर करने के लिए नीम की पत्तियों का पानी पी सकते हैं.

- ब्लड शुगर लेवल को काबू में रखने के लिए भी नीम की पत्तियों का पानी पी सकते हैं.
- इम्यूनिटी को बूस्ट करने के लिए भी यह फायदेमंद है. नीम की पत्तियों में रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाले पोषक तत्व होते हैं.

ऐसे बनाएं नीम की पत्तियों का पानी

एक बर्तन में पानी गर्म करने के लिए रख दें. इसमें नीम की कुछ पत्तियों को डालें और अच्छे से उबालें. पत्तियों को उबालने के बाद पानी को छानकर पी लें.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement