लाइफस्टाइल
Neck Pain: गर्दन में अक्सर दर्द रहता है तो इसे दूर करने के लिए आप यहां बताए उपायों को अपना सकते हैं. इससे दर्द और अकड़न से छुटकारा मिलेगा.
Neck Pain Relief Tips: लोगों के दिनभर कंप्यूटर पर काम करने के कारण गर्दन में दर्द और कंधों में अकड़न हो सकती है. गर्दन की स्टिफनेस के कारण चैन की नींद भी नहीं आती है. ऐसे में आप गर्दन के दर्द और अकड़न से परेशान हैं तो यहां बताए उपायों को अपना सकते हैं. आप चाहे जितना भी पेनकिलर खाएं और बाम लगाएं लेकिन इस दर्द से छुटकारा पाना मुश्किल होता है. गर्दन और कंधों के दर्द, मांसपेशियों में कसाव को अंदर से ठीक करने के लिए आपको इन उपायों को अपनाना चाहिए.
दर्द से राहत के लिए आप हॉट पैक से गर्म सिकाई कर सकते हैं. गर्म सिकाई करने से मसल्स को रिलैक्स मिलता है और दर्द से तुरंत राहत मिलती है. आप चाहे तो गर्म पानी में कपड़े को भिगोकर इससे सिकाई कर सकते हैं. 10-15 मिनट तक सिकाई करने से आपको दर्द और अकड़न से राहत मिलेगी.
आप बर्फ से ठंडी सिकाई कर सकते हैं. इसके लिए कोल्ड पैक का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप बर्फ को किसी कपड़े में लपेटकर इससे ठंडी सिकाई कर सकते हैं. ठंडी सिकाई करने से गर्दन के दर्द और अकड़न को कम कर सकते हैं.
दर्द और अकड़न से तुरंत राहत के लिए हल्की सी स्ट्रेचिंग करें. गर्दन को आगे-पीछे और दाएं-बाएं घुमाएं. ऐसा करने से आपको दर्द से आराम मिलेगा. इसके अलावा कंधों की एक्सरसाइड करें. आप इन तरीकों से दर्द से काफी हद तक राहत पा सकते हैं.
(डिस्क्लेमर-ये खबर सामान्य जानकारी और रिपोर्ट्स पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए आप डॉक्टर से संपर्क करें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.