Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

High Cholesterol में काल है ये देसी चीजें, नसों में जमा सारी गंदगी कर देंगे साफ

Cholesterol Remedies: शरीर में बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल नसों में मोम की तरह जमने लगता है, जिससे हार्ट डिजीज, हाई ब्लड प्रेशर और अन्य गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में अगर आप इसे नेचुरल रूप से नियंत्रित करना चाहते हैं तो यहां कुछ देसी चीजें बताई गई हैं जो आपकी मदद कर सकती हैं.

Latest News
High Cholesterol में काल है ये देसी चीजें, नसों में जमा सारी गंदगी कर देंगे साफ

Cholesterol Remedies

Add DNA as a Preferred Source

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हाई कोलेस्ट्रॉल एक ऐसी समस्या है जो काफी आम होती जा रही है. यह एक गंभीर स्वास्थ्य समस्या है जो हृदय रोग और स्ट्रोक जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को बढ़ाती है. आजकल यह समस्या इतनी आम हो गई है कि अक्सर लोग इसे गंभीरता से नहीं लेते हैं जो आगे चलकर खतरनाक रूप ले सकती है ऐसा तब होता है जब खून में बहुत ज्यादा खराब कोलेस्ट्रॉल हो जाता है जो धमनियों में जमा होकर उन्हें संकरा कर सकता है प्रकृति ने हमें कई ऐसी अद्भुत चीजें दी हैं जो हाई कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने और नसों में जमा गंदगी को साफ करने में मदद कर सकती हैं. आइए यहां जानते हैं ऐसी ही कुछ देसी चीजों के बारे में जो हाई कोलेस्ट्रॉल के लिए रामबाण साबित हो सकती हैं.

हाई कोलेस्ट्रॉल में कारगर है ये चीजें

लहसुन 
लहसुन एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है और इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण भरपूर मात्रा में होते हैं. यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है. लहसुन ब्लड वेसल्स को चौड़ा करता है, जिससे ब्लड फ्लो  बेहतर होता है और दिल पर दबाव कम पड़ता है. आप हर सुबह खाली पेट 2 से 3 कच्चे लहसुन की कलियां चबा सकते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद है.

अदरक 
अदरक में जिंजरोल नामक तत्व होता है, जिसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं. यह कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और खून के थक्कों को रोकने में मदद करता है. आप अदरक को अपनी चाय में मिला सकते हैं या इसे शहद के साथ कच्चा भी खा सकते हैं.

हल्दी  
हल्दी में करक्यूमिन नामक तत्व पाया जाता है, जो अपने शक्तिशाली औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है. यह खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता है। हल्दी धमनी की दीवारों को स्वस्थ रखने और प्लाक को जमाने से रोकने में भी मदद करती है. आप हल्दी को अपनी सब्जियों, दालों या दूध में मिलाकर पी सकते हैं.

मेथी 
मेथी के दाने में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है, जो कोलेस्ट्रॉल के अवशोषण को कम करने में मदद करता है. मेथी खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स के स्तर को प्रभावी ढंग से कम कर सकती है. आप मेथी के दानों को रात भर पानी में भिगोकर रख सकते हैं और सुबह खाली पेट उस पानी को पी सकते हैं या दानों को चबा सकते हैं.

आंवला 
आंवला विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है. यह खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और धमनियों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। आंवला ब्लड वेसल्स  को मजबूत करता है और शरीर में ब्लड फ्लो को सही रखता है. आप आंवले का जूस पी सकते हैं या इसे कच्चा भी खा सकते हैं. 


यह भी पढ़ें:इस बीमारी से ग्रस्त लोगों को पसीने की जगह निकलता है खून


दालचीनी 
दालचीनी एक स्वादिष्ट मसाला है जो कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में भी मदद कर सकता है. यह खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स को कम करने और अच्छे कोलेस्ट्रॉल को बढ़ाने में मदद करता है. आप दालचीनी को अपनी चाय, कॉफी या अन्य चीजों में मिलाकर ले सकते हैं.

त्रिफला 
त्रिफला तीन फलों आंवला, बहेड़ा और हरड़ का मिश्रण है और आयुर्वेद में इसका बहुत महत्व है. यह पाचन क्रिया को बेहतर बनाने और शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद करता है. त्रिफला खराब कोलेस्ट्रॉल को कम करने और धमनियों को साफ रखने में भी बहुत कारगर है. आप रात को सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ त्रिफला चूर्ण ले सकते हैं.

 (Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.) 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement