लाइफस्टाइल
केमिकल ब्लीच की जगह आप घर पर भी नेचुरल ब्लीच बना सकते हैं और उसका असर आपको तुरंत भी मिलेगा और लंबे समय तक चेहर ग्लो करेगा.
डीएनए हिंदीः स्किन पर अगर टैनिंग आ गई है या चेहरा मुरझाया सा लग रहा है तो आप केमिकल ब्लीच की जगह घर पर ही नेचुरल तरीके से ब्लीच तैयारकर सकते हैं, इसके लिए आपको महंगी चीजों की जरूरत नहीं होगी, बल्कि आसानी से आप घर में पड़ी चीजों से ही फेयरनेस फेशियल ब्लीच क्रीम बना लेंगे.
चेहरे पर अगर आपके बाल ज्यादा हैं या चेहरे का ग्लो चला गया है तो इसके लिए पार्लर जाकर महंगे फेशियल, ब्लीच या डिटैन की जरूरत नहीं होगी. यहां बताए जा रहे नेचुरल तरीकों से आप आपने काले बालों को स्किन कलर से भी मैच करा सकते हैं और चेहरे पर ग्लो भी पा सकते हैं. तो चलिए घर पर बनाए ये ब्लीच.
इन सामग्रियों की होगी जरूरत
इन तीनों ही चीजों को मिक्स कर लें और चेहरे पर लगा कर कम से कम 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद एक माइल्ड स्क्रब लें और चेहरे पर इसे लगा लें और हाथ को पानी से गीलाकर मसाज करें. फिर चेहरा धो लें. देखिये चमकता चेहरा सामने होगा.
नींबू-टमाटर का रस
नींबू में नेचुरल ब्लीचींग गुण होते हैं. टमाटर में भी यही गुण होता है. दोनों के रस को आप रूई से चेहरे पर लगा लिया करें. ये चेहरे के बालों को नेचुरली हल्का करने लगेंगे और चेहरे पर गोरापन भी बढ़ेगा. नींबू और टमाटर के एसिडिक गुण कालेपन को काटते हैं.
टमाटर- चंदन पेस्ट
होममेड ब्लीच बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को अच्छी तरह से धुल कर ग्रेट कर लें और उसका रस निकाल लें. अब इस रस में एक चम्मच चंदन पाउडर और आधा चम्मच हल्दी पाउडर को डालकर मिलाकर अपने फेस पर लगा लें. फिर सादे पानी से धो दें.
इस पैक को लगभग 25 मिनट के लिए फेस पर लगा कर छोड़ दें.
(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है। अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें।)
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इं