Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

PM Modi: अपने जन्मदिन पर मोदी जी को हर साल मां से मिलता है नेग, जानिए क्या करते हैं उसका

PM Modi के जन्मदिन पर हर बार उनकी मां उन्हें कुछ न कुछ नेग देती हैं. जबकि वह कभी अपनी जेब में एक रुपया भी नहीं रखते तो इन पैसों को वो करते क्या होंगे?

Latest News
PM Modi: अपने जन्मदिन पर मोदी जी को हर साल मां से मिलता है नेग, जानिए क्या करते हैं उसका

अपने जन्मदिन पर मोदी जी को हर साल माँ से मिलता है नेग

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जेब हमेशा खाली रहती है और वह एक रुपये भी अपने साथ नहीं रखते है. यही नहीं, उनकी मां उनके जन्मदिन में अपने पास से कुछ न कुछ रुपये उपहार स्वरूप उन्हें जरूर देती हैं. 

इस रुपये को भी पीएम अपने पास नहीं रखते हैं. 3 सितंबर 2020 को राजनैतिक साप्ताहिक पत्रिका को दिए हुए इंटरव्यू में मोदी ने बताया था कि वह अपनी मां से लिए पैसे एक खास जगह खर्च कर देते हैं. यही नहीं, उन्होंने इसी इंटरव्यू में बताया था कि वह 35 साल तक भिक्षा मांगकर खाना खाते थे. तो चलिए कुछ रोचक और दिलचस्प बातें पीएम मोदी से जुड़ी उन्हीं की जुबानी से जानें.

यह भी पढ़ेंः Happy B'Day PM Modi : चाय के साथ पोहा बनाने में भी मास्टर रहे हैं नरेंद्र मोदी, RSS में ऐसी थी कभी दिनचर्या

देश के पीएम को हर महीने लाखों रुपये सैलरी मिलती है और इस सैलेरी में कई तरह के भत्ते भी शामिल होते हैं. बावजूद पीएम मोदी की जेब खाली रहती है. इसके पीछे पीएम ने पैसे न रखने की एक वजह बताते हुए किस्सा भी बताया था. नरेंद्र मोदी ने बताया था कि एक बार वह कहीं गए थे और रेलवे स्टेशन पर उन्हें रिसीव करने वाला भी नहीं पहुंचा था और उनके पास रुपये भी नहीं थे कि वह जहां जाना था वहां जा सकें. घंटों स्टेशन पर ही बैठेने के बाद कोई उन्हें लेने आया तो वह बहुत राहत महसूस किए थे. 

बता दें कि पीएम मोदी ने बताया था कि उनकी आदत ही नहीं थी कभी पैसे रखने की क्योंकि वह तो भिक्षा मांग कर 35 साल तक काम चलाए थे. यही नहीं उन्होंने यह भी बताया था कि जब भी उनकी मां जो भी उन्हें रुपये देती हैं वह भी वह रिलीफ फंड में डाल देते हैं.

यह भी पढ़ेंः हैट्स से लेकर हिमाचली टोपी तक, PM मोदी हैं सरापा स्टाइलिश 

पीएम ने बताया था कि उनकी मां हर साल उनके जन्मदिन पर पैसे देती हैं. कभी सौ रुपये तो कभी 500 रुपये. एक बार उनकी मां ने उन्हें जन्मदिन पर 5 हजार रुपये दिए तब उन्होंने मां से कहा कि वह इतने पैसों का क्या करेंगे? तब उनकी मां ने कहा कि ये पैसे उस समय आए कश्मीर आपदा राहत कोष में दान कर देना. 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement