Advertisement

बच्चे को राई के तकिए पर सुलाने से तेज होता है दिमाग, सही आकार मिलने के साथ होते हैं ये फायदे

नवजात बच्चे को राई का तकिया लगाना सही रहता है. यह उसके सिर की शेप को सही रखने के साथ ही दिमाग को तेज करता है. इसे घर पर बनाना भी बेहद आसान है. 

Latest News
बच्चे को राई के तकिए पर सुलाने से तेज होता है दिमाग, सही आकार मिलने के साथ होते हैं ये फायदे
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: नवजात बच्चा जन्म के बाद एक ही पोजिशन में लेटा रहता है. वह अपने शरीर को भी नहीं हिला पाता. बच्चे का सिर बेहद कमजोर होता है. वह जिस स्थिति में लेटता है. उसका सिर उसी तरफ से चपटा हो जाता है. पेरेंट्स इसी वजह से बच्चे को राई का तकिया लगाते हैं. राई का यह तकिया मार्केट में मिलने के साथ ही घर में भी बनाया जा सकता है. इस ​तकिए को लगाने से उसके सिर का आकार सही होने के साथ ही गर्दन को भी आराम मिलता है. बच्चे का सिर से लेकर गर्दन तक का भाग सुरक्षि​त रहता है. आपको बता दें कि राई का तकिया बच्चे को सिर्फ आराम ही नहीं देता. वह उसकी ठंड से भी रक्षा करता है. इसके अलावा दिमाग तेज करता है. आइए जानते हैं राई के तकिए पर बच्चे को सुलाने के फायदे...

यूरिक एसिड ने जाम कर दिए हैं जोड़ तो इन 5 चीजों को खाने की डाल लें आदत, दौड़ने लगेंगे आप 

राई का तकिया लगाने पर बच्चे को होते हैं ये फायदे

दरअसल राई को सरसों भी कहा जाता है. इसकी तासीर गर्म होती हैं. बच्चे के जन्म के बाद अगले कुछ महीनों तक बच्चे को राई से बना तकिया लगाया जाता है. यह बच्चे को ठंड से बचाने में भी मदद करता है. इसके अलावा राई का तकिया बच्चे के सिर के आकार को बिगड़ने नहीं देता. उसकी गर्दन के लिए बहुत ही आरादय होता है. इसके अलावा बच्चे को नियमित रूप से राई के तकिए पर सुलाने से उसका दिमाग तेज से बढ़ता है. बच्चा मानसिक रूप से स्वास्थ्य रहता है. 

जानें कब तक लगाना चाहिए राई का तकिया

कुछ लोग बच्चे के जन्म के बाद राई का तकिया तो ले लेते हैं, लेकिन वे इसके इस्तेमाल को लेकर अलग आशंकाओं में रहते हैं. ऐसे में एक्सपर्ट्स की मानें तो नवजात को राई का तकिया पांच या 10 ​बाद से भी लगा सकते हैं. राई ​के तकिए को बच्चे के 1 साल की उम्र तक लगा सकते हैं. इसे उसकी बुद्धि का तेजी से विकास तो होगा ही यह गर्दन ​और सिर की शेप के लिए बेहतर होगा. बच्चा इस तकिए को लगाकर ज्यादा आरामदायक महसूस करता है. 

यूरिक एसिड ने जाम कर दिए हैं जोड़ तो इन 5 चीजों को खाने की डाल लें आदत, दौड़ने लगेंगे आप 

घर पर भी बना सकते हैं राई का तकिया

राई के तकिए अब आसानी से मार्केट में मिल जाते हैं. अगर आप इसे घर पर ही तैयार करना चाहते हैं तो वह भी आसान है. इसके लिए राई को धोकर सुखा लें. इसकी नमी चले जाने के बाद एक मीटर से डेढ़ मीटर सूती कपड़े को तीन तरफ तकिए के डिजाइन में सिल दें. अब जिस साइड से तकिया खुला है. वहां से राई भर दें. अब इस जगह को सिल दें. आपका राई का तकिया बनकर तैयार हो गया है. 

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement