Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Health Tips: हेल्दी रखेंगी हल्दी, सरसों के तेल में मिलाकर लगाने से मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

Haldi or Sarso Tel ke Fayde: हल्दी में मौजूद गुण सेहत के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं. इसे सरसों के तेल में मिलाकर लगाने से कई फायदे मिलते हैं.

Latest News
Health Tips: हेल्दी रखेंगी हल्दी, सरसों के तेल में मिलाकर लगाने से मिलेंगे 5 जबरदस्त फायदे

Turmeric And Oil Benefits

Add DNA as a Preferred Source

Benefits of Mustard Oil and Turmeric: हल्दी और सरसों का तेल दोनों ही सेहत के लिए अच्छे होते हैं. इनमें एंटीऑक्सीडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होते हैं. जो कई रोग में राहत दिलाते हैं. सरसों के तेल में हल्दी मिक्स करके लगाने से 5 समस्याओं में राहत मिलती है. चलिए यह मिश्रण सेहत के लिए कैसे फायदेमंद होता है इसके बारे में जानते हैं.

हल्दी और सरसों का तेल लगाने के फायदे
घाव सही करने के लिए

खून के बहाव को रोकने और घाव को जल्दी ठीक करने के लिए हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं. आप चोट पर तेल और हल्दी का पेस्ट लगा सकते हैं. हालांकि गंभीर चोट लगने पर डॉक्टर से परामर्श अवश्य करें.

दर्द और सूजन से राहत के लिए
हल्दी और सरसों का तेल शरीर की सूजन और दर्द से राहत में मददगार साबित हो सकते हैं. इसके इस्तेमाल के लिए प्रभावित जगह पर हल्दी और तेल लगाकर मालिश करें. इससे मांसपेशियों के खिंचाव की समस्या दूर होती है.


नजर का चश्मा हटा सकती हैं ये घरेलू ड्रिंक, रोज रात सोने से पहले पिएं


हेल्दी स्किन के लिए
हल्दी स्किन के लिए बहुत ही अच्छी होती है. यह स्किन की सफाई करती है और कई समस्याओं को दूर करती है. सरसों के तेल में थोड़ी सी हल्दी मिक्स करके लगाने से पिंपल्स, दाग धब्बों और खुजली की समस्या से राहत मिलती है.

सर्दी-जुकाम से राहत के लिए
सर्दी-जुकाम और खांसी की समस्या में सरसों का तेल और हल्दी फायदेमंद साबित हो सकती है. इसके लिए सरसों के तेल में एक चुटकी हल्दी मिला लें. इसे छाती और पीठ पर लगाएं ऐसा करने से सर्दी-जुकाम से राहत मिलेगी.

बालों के लिए भी फायदेमंद
सरसों के तेल में हल्दी को मिक्स करके बालों में लगाने से कई फायदे मिलते हैं. यह डैंड्रफ और स्कैल्प के संक्रमण को ठीक करता है. इसे बालों की जड़ों में लगाने से बाल मजबूत होते हैं और हेयर फॉल भी नहीं होता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)  

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement