Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

काले-घने बालों के लिए अपनाएं ये देसी घरेलू नुस्खा, सरसों के तेल और करी पत्ते से मिलेगा फायदा

Hair Care Remedies: बालों की अच्छी देखभाल के लिए आप सरसों के तेल और करी पत्ते का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसके इस्तेमाल से बालों को काला बनाए रख सकते हैं और लंबा घना बना सकते हैं.

Latest News
काले-घने बालों के लिए अपनाएं ये देसी घरेलू नुस्खा, सरसों के तेल और करी पत्ते से मिलेगा फायदा

Hair Fall Remedies

Add DNA as a Preferred Source

Mustard Oil and Curry Leaves for Hair: आजकल लोग कम उम्र में ही बालों के टूटने, झड़ने और सफेद होने के कारण परेशान रहते हैं. बालों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने के लिए हेयर केयर प्रोडक्ट्स और घरेलू उपायों को अपनाना अच्छा होता है. अगर आप बालों के सफेद होने और झड़ने से परेशान हैं तो यहां बताए इस देसी नुस्खे को आजमा सकते हैं. आइये आपको बालों को सरसों के तेल और करी पत्ते के इस्तेमाल के बारे में बताते हैं.

बालों के लिए उपाय (Hair Care Remedies)

बालों का झड़ना रोकने के लिए और नेचुरली काला करने के लिए आप सरसों के तेल में करी पत्ते को मिक्स करके बालों पर लगा सकते हैं. आप इन दोनों को मिक्स करके हेयर केयर ऑयल तैयार कर सकते हैं. आइये आपको इसे कैसे तैयार करें इसके बारे में बताते हैं.

स्ट्रेस का कारण बनते हैं ये 5 फूड्स, बना लें इन चीजों से दूरी, छूमंतर हो जाएगा तनाव

ऐसे तैयार करें हेयर केयर ऑयल (Mustard Oil and Curry Leaves Oil)

- सरसों के तेल और करी पत्ते का इस्तेमाल के लिए एक कप सरसों का तेल लें और इसे एक बर्तन में गर्म करने रख दें.
- तेल को अच्छे से गर्म करने के लिए पैन में रखें और इसे गर्म करने के बाद इसमें करीब 20 करी पत्ते को डालें.

- तेल को अच्छे से पकाएं और फिर गैस बंद कर दें. ठंडा होने के बाद इसे छानकर किसी बोतल में स्टोर कर लें.
- आप इस तेल को बालों की जड़ और लंबाई पर लगाएं. तेल से अच्छे से मालिश करें.

- बालों की मालिश करने के बाद इसे 1-2 घंटे के लिए छोड़ दें. इसके बाद बालों को शैंपू से साफ कर लें. आप इस तेल का इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार इस्तेमाल करें.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी और लोक मान्यताओं पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement