Advertisement

Diabetes को कंट्रोल में रखती हैं ये सब्जियां, गर्मी के मौसम में जरूर खाएं

Vegetables for Diabetes: गर्मी के मौसम में आपका ब्लड शुगर लेवल हाई रहता है तो आज हम आपको कुछ ऐसी सब्जियों के बारे में बताएंगे जो ब्लड शुगर को कम करेंगी और डायबिटीज को भी कंट्रोल में रखेंगी.

Latest News
Diabetes को कंट्रोल में रखती हैं ये सब्जियां, गर्मी के मौसम में जरूर खाएं

Vegetables for Diabetes

Add DNA as a Preferred Source

आज के समय में हमारी लाइफस्टाइल का हमारे स्वास्थ्य पर गहरा असर पड़ता है. खराब लाइफस्टाइल के कारण अक्सर कई गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है. डायबिटीज एक ऐसी बीमारी है जो गर्मी का मौसम आते ही परेशान करने लगती है. इस मौसम में खान-पान में थोड़ी सी भी लापरवाही शुगर के लेवल को बढ़ा सकती है. ऐसे में गर्मियों में कुछ खास सब्जियों का सेवन करने से ब्लड शुगर के लेवल को कंट्रोल किया जा सकता है. ये सब्जियां डायबिटीज के मरीजों के लिए वरदान मानी जाती हैं. आइए यहां जानते हैं गर्मी के मौसम में डाइट में कौन सी सब्जियां शामिल कर डायबिटीज को कंट्रोल में रखा जा सकता है.

डायबिटीज में इन सब्जियों को करें शामिल 

करेला
करेला डायबिटीज के मरीजों के लिए अमृत माना जाता है. इसमें कुछ ऐसे तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं जो ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं. रोज सुबह खाली पेट इसका जूस पीना सेहत के लिए अच्छा माना जाता है.

लौकी
लौकी डायबिटीज के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है. लौकी में कम कैलोरी और कार्ब्स होते हैं, जो शुगर को नियंत्रित करने में मदद कर सकते हैं. यह वजन कम करने में भी कारगर हो सकता है. इस में अच्छी मात्रा में फाइबर होता है, जो पाचन को दुरुस्त रखता है.

भिंडी
भिंडी डायबिटीज को नियंत्रित करने के लिए फायदेमंद होती है. इसमें घुलनशील फाइबर होता है, जो खाने के बाद शुगर के अवशोषण की प्रक्रिया को धीमा कर देता है, जिससे ब्लड शुगर अचानक नहीं बढ़ता.

टमाटर
डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के आप टमाटर की सेवन कर सकते है. इसमें  विटामिन सी, ए और लाइकोपीन जैसे एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते है जो शरीर में ब्लड शुगर लेवल को कंट्रोल में रख सकते है.  इसमें शुगर और कार्ब्स भी बहुत कम होता है.


यह भी पढ़ें:सिंक से आ रही है गंदी बदबू? इन 5 आसान उपायों से पाएं छुटकारा


पालक
पालक एक हरी पत्तेदार सब्जी है जो डायबिटीज के मरीजों के लिए फायदेमंद मानी जाती है. इसमें मैग्नीशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व होते हैं, जो इंसुलिन को ठीक से काम करने में मदद करते हैं. ये ग्लूकोज के स्तर को नियंत्रित करने में काफी महत्वपूर्ण होते हैं.

शिमला मिर्च
डायबिटीज को कंट्रोल में रखने के लिए आप शिमला मिर्च का सेवन कर सकते हैं. यह सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होती है. इसमें विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो  शुगर लेवल को नियंत्रण में रखने में कारगर हो सकते हैं.
 

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement