Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Multani Mitti for Dark Spots: चेहरे के काले दाग-धब्बे हटाने के लिए इस्तेमाल करें मुल्तानी मिट्टी, मिलेगी बेदाग और निखरी त्वचा

Remedies To Remove Dark Spots On Face: चेहरे पर दाग-धब्बे हो जाते हैं तो इससे आत्मविश्वास कम होता है. इन्हें दूर करने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं.

Latest News
Multani Mitti for Dark Spots: चेहरे के काले दाग-धब्बे हटाने के लिए इस्तेमाल करें मुल्तानी मिट्टी, मिलेगी बेदाग और निखरी त्वचा

Dark Spots On Face

Add DNA as a Preferred Source

Dark Spots On Face: चेहरे पर दाने निकल जाते है और कुछ दिनों बाद यह सही भी हो जाते हैं. लेकिन यह जिद्दी काले निशान छोड़ जाते हैं. जिसके कारण कॉन्फिडेंस कम होता है. चेहरे के काले दाग मिटाने के लिए लोग महंगे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं. आप चाहे तो काले दाग-धब्बे मिटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी का इस्तेमाल कर सकते हैं. मुल्तानी मिट्टी के इस घरेलू उपाय को आप अपना सकते हैं. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

काले दाग-धब्बे हटाने के लिए मुल्तानी मिट्टी (Multani Mitti for Dark Spots)

एलोवेरा जेल और मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी और एलोवेरा जेल को मिक्स करके आप चेहरे पर लगा सकते हैं. इसमें मौजूद गुण चेहरे के काले दाग-धब्बों को दूर करते हैं.

नींबू का रस और मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी की मिट्टी में आप नींबू का रस मिक्स कर इसे चेहरे पर लगा सकते हैं. आप 2-3 चम्मच मुल्तानी मिट्टी में पानी मिलाकर पेस्ट बना लें और नींबू का रस मिक्स करके लगाएं.

गुलाब जल और मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी और गुलाब जल से आप पेस्ट बनाकर चेहरे पर लगा सकते हैं. आप दाग-धब्बे और झाइयां को इससे दूर कर सकते हैं.

आलू का रस और मुल्तानी मिट्टी

आलू के रस में मौजूद गुण त्वचा के लिए अच्छे होते हैं. आप मुल्तानी मिट्टी में आलू का रस मिलाकर चेहरे पर लगा सकते हैं. इससे दाग-धब्बों, झाइयों और पिग्मेंटेशन को दूर कर सकते हैं.

कच्चा दूध और मुल्तानी मिट्टी

मुल्तानी मिट्टी में कच्चा दूध मिक्स करके आप चेहरे पर लगाएं. इस पेस्ट को त्वचा पर लगाने से त्वचा की गहराई से सफाई होती है. यह दाग-धब्बों को भी दूर करता है. आप इनमें से किसी भी उपाय को आजमा सकते हैं. इन्हें चेहरे पर लगाने के करीब 15-20 मिनट बाद मुंह धो लें.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement