Advertisement

कई बीमारियों के लिए रामबाण है ये छोटे बीज, जानें सेवन करने का सही तरीका

Moringa Seeds Benefits: सहजन के बीज सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं. इनका सेवन करने से कई स्वास्थ्य लाभ मिलते हैं. आइए जानते हैं सहजन के बीजों के कुछ अद्भुत फायदे

Latest News
कई बीमारियों के लिए रामबाण है ये छोटे बीज, जानें सेवन करने का सही तरीका

Moringa Seeds Benefits

Add DNA as a Preferred Source

हमारे आस-पास ऐसी कई चीजें हैं जो सेहत के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं. इसी तरह प्रकृति में कुछ चमत्कारी छोटे-छोटे बीज पाए जाते हैं जो पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और कई बीमारियों को दूर रखने में रामबाण साबित हो सकते हैं. आज हम बात कर रहे हैं सहजन के बीजों की जिन्हें मोरिंगा या ड्रमस्टिक भी कहा जाता है. यह एक ऐसा सुपरफूड है जिसकी पत्तियों से लेकर जड़ों तक सब कुछ सेहत के लिए फायदेमंद होते है. सहजन के बीज कई स्वास्थ्य समस्याओं में रामबाण साबित होते हैं, तो आइए यहां जानते हैं सहजन के बीज सेहत के लिए कितने फायदेमंद हैं और इनका सेवन कैसे करना चाहिए.

सहजन के बीज के फायदे

इम्यूनिटी बढ़ाते हैं
सहजन के बीज शरीर की इम्यूनिटी बढ़ाने में काफी कारगर माने जाते हैं. इनमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो शरीर की इम्यूनिटी को मजबूत कर सकते हैं. ये शरीर को कई तरह के बीमारियों से बचाने में भी मदद करते हैं.

दिल के स्वास्थ्य के लिए 
सहजन के बीज दिल के मरीजों के लिए भी बहुत फायदेमंद माने जाते हैं. इनमें हेल्दी फैट्स होते हैं जो दिल के लिए अच्छे होते हैं. यह धमनियों में प्लाक नहीं बनने देता जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम हो सकता है.

ब्लड शुगर को नियंत्रित करता है 
सहजन के बीज डायबिटीज के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं. इनमें कुछ ऐसे तत्व होते हैं जो शरीर में इंसुलिन के स्तर को बेहतर बनाते हैं और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में भी कारगर होते हैं.

दर्द और सूजन में राहत
सहजन के बीज दर्द और सूजन से राहत दिलाने में बहुत कारगर होते हैं. इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं, जो गठिया और जोड़ों के दर्द से राहत दिलाते हैं.


यह भी पढ़ें:Green Flag पार्टनर को कैसे पहचानें? Virat-Anushka की ये 5 आदतें बताएंगी


पाचन के लिए फायदेमंद
सहजन के बीज पाचन के लिए भी फायदेमंद होते हैं. इनमें फाइबर होता है जो पाचन को दुरुस्त रखता है. इसके सेवन से पेट फूलना, अपच और कब्ज जैसी समस्याओं से जल्दी राहत मिलती है.

कैसे करें सेवन
सहजन के बीजों का सेवन आप कई तरह से कर सकते हैं. सहजन के बीजों को सुबह खाली पेट सीधे चबाकर खाया जा सकता है. सहजन के बीजों के पाउडर को गुनगुने पानी में मिलाकर सेवन किया जा सकता है. इसे सेहत के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. इसके बीजों को हल्का भूनकर भी खाया जा सकता है.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement