Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

घरेलू स्किन केयर करते हैं तो मानसून में रखें इस बात का ध्यान, चेहरे पर न लगाएं रसोई की ये तीन चीजें

Monsoon Skincare Mistake: बारिश के दिनों में स्किन केयर को लेकर काफी सजग रहना चाहिए. आप रसोई में इस्तेमाल होने वाली चीजों को चेहरे पर लगा लेते हैं तो इन दिनों ऐसा न करें. इन तीन चीजों को लगाने से आपको परेशानी हो सकती है.

Latest News
घरेलू स्किन केयर करते हैं तो मानसून में रखें इस बात का ध्यान, चेहरे पर न लगाएं रसोई की ये तीन चीजें

Monsoon Skincare Tips

Add DNA as a Preferred Source

Monsoon Skin Care: आजकल लोग स्किन केयर के लिए केमिकल युक्त प्रोडक्ट्स की बजाय घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना पसंद करते हैं. स्किन केयर के लिए लोग रसोई में इस्तेमाल होने वाली चीजों को चेहरे पर लगाते हैं. लेकिन कई चीजें त्वचा के लिए हानिकारक हो सकती हैं. आपको बारिश के मौसम में नमी और बैक्टीरिया की मौजूदगी के कारण स्किन क खास ध्यान रखना चाहिए. अगर आप स्किन पर कुछ भी लगा लेते हैं तो इन दिनों इन तीन चीजों को लगाने से बचें इससे आपको नुकसान हो सकता है.

मानसून में चेहरे पर न लगाएं ये 3 चीजें वरना होगा नुकसान

नींबू का रस

चेहरे पर नींबू का रस लगाने से स्किन को नुकसान हो सकता है. स्किन काफी सेंसिटिव होती है. इसके कारण त्वचा पर लाल चकत्ते, खुजली और जलन हो सकती है. इससे आपकी त्वचा को नुकसान हो सकता है.

Relationship Tips: क्या है Banksying? कपल्स का सुख-चैन उड़ा रहा रिलेशनशिप का ये नया ट्रेंड

बेसन

बेसन एक प्रकार से क्लींजर का काम करता है. बेसन को चेहरे पर लगाने से यह स्किन को साफ करता है लेकिन बारिश के दिनों में इसका इस्तेमाल न करें. यह मानसून में स्किन को ड्राई और इरिटेट कर सकता है. त्वचा पर रैशेज हो सकते हैं.

हल्दी न लगाएं

स्किन केयर के लिए लोग हल्दी का इस्तेमाल कई तरह से करते हैं. हल्दी में एंटी-इंफ्लमेटरी गुण होते हैं. यह त्वचा के लिए अच्छी होती है. बारिश के दिनों में स्किन पर हल्दी नहीं लगानी चाहिए. हल्दी का पेस्ट त्वचा पर लगाने से फंगल इंफेक्शन का कारण बन सकता है. मानसून में हल्दी से एलर्जी भी हो सकती है.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement