लाइफस्टाइल
Monsoon Diet Tips: बारिश के दिनों कुछ भी गलत खा लेने से बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में सेहतमंद रहने के लिए मानसून में क्या खाना चाहिए और क्या खाने से बचना चाहिए चलिए इसके बारे में जानते हैं.
Tips to Stay Healthy In Monsoon: मानसून अपने साथ बारिश के साथ ही कई बीमारियां लेकर आता है. अगर आप खानपान का ध्यान नहीं रखेंगे तो इन बीमारियों को आपके ऊपर अटैक करने में समय नहीं लगेगा. मानसून में वायरल, इंफेक्शन, बुखार, जुकाम और सिरदर्द की समस्या हो सकती है. आपको मानसून में हेल्दी रहने के लिए डाइट का ध्यान रखना चाहिए. आप खराब खानपान से बचें रहेंगे तो बीमारियों से दूर रहेंगे चलिए आपको मानसून में हेल्दी डाइट के बारे में बताते हैं.
- स्ट्रीट फूड्स खाना आपको बीमार कर सकता है इसलिए जरूरी है कि, मानसून में स्ट्रीट फूड न खाएं, इससे संक्रमण और बैक्टीरिया के कारण आप बीमार पड़ सकते हैं.
- बारिश में लोग पकौड़े, समोसे, चिप्स आदि खाना खूब पसंद करते हैं लेकिन आपको इन चीजों से परहेज करना चाहिए. यह पेट की समस्या जैसे गैस, अपच और पेच दर्द का कारण बन सकता है.
- मछलियां यानी सीफूड न खाएं इसके अलावा हरी पत्तेदार सब्जियों को कच्चा खाने से बचना चाहिए. इसमें कीटाणुओं और मिट्टी के अंश आपको बीमार कर सकते हैं.
- मानसून में कम तला-भुना और आसानी से पचने वाला खाना खाना चाहिए. आपको उबली हुई सब्जियां, मूंग दाल, सूप, खिचड़ी और दलिया खाना चाहिए.
- अदरक वाली चाय, तुलसी का काढ़ा, सौंफ का पानी इन चीजों से आप पाचन को बेहतर रख सकते हैं. इन चीजों का सेवन करें.
- आपको सेब, पपीता, नाशपाती, जामुन, अनार इन सभी मौसमी फलों का सेवन करना चाहिए. यह आपके शरीर को एनर्जी देत हैं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.