लाइफस्टाइल
Monsoon Hair Care Tips: मानसून के दिनों बारिश में भीग जाने के कारण बाल चिपचिपे हो जाते हैं जिसकी वजह से खुजली होने लगती है. आप इस समस्या के समाधान के लिए यहां बताए उपायों को अपना सकते हैं.
Remedies for Scalp Itching: मानसून के दिनों पूरे दिन बूंदा-बांदी सी होती रहती है. ऐसे में घर से बाहर निकलते ही बाल भीग जाते हैं. बारिश में बाल भीगने से बालों के चिपचिपे होने और स्कैल्प में खुजली की समस्या हो सकती है. कई बार भीगे रहने के कारण बालों से बदबू भी आने लगती है. ऐसे में आपको बालों की इन समस्या को दूर करने के लिए यहां बताए उपायों को अपनाना चाहिए. चलिए आपको इन आसान टिप्स के बारे में बताते हैं.
आप बारिश में भीग गए हैं और बाल पूरी तरह से गीले हो गए हैं तो बेहतर होगा की आप हेयर वॉश कर लें. हेयर वॉश करने से आप बालों को चिपचिपा होने से और स्कैल्प की खुजली से बचा सकते हैं. बालों को ज्यादा देर तक भीगे नहीं रहने देना चाहिए. इससे हेयर फॉलिकल्स कमजोर हो जाते हैं. जिससे बाल पतले और कमजोर हो जाते हैं और बालों का झड़ना और टूटना बढ़ जाता है.
झड़ते बालों से परेशान तो अपनाएं ये 5 असरदार उपाय, बंद हो जाएगा हेयर फॉल
बाल भीग जाते हैं तो इन्हें तुरंत सुखाने के लिए आप हेयर ड्रायर का इस्तेमाल करें. बालों ज्यादा देर तक भीगा रहने देने से बालों को नुकसान हो सकता है. इसके अलावा तबीयत भी खराब हो सकती है. सर्दी-जुकाम की समस्या हो सकती है. इसलिए बालों को तुरंत सुखा लें. इससे बालों के चिपचिपे होने और खुजली की समस्या का सामना भी नहीं करना पड़ेगा.
बारिश में भीगने के बाद बालों को नुकसान होने से बचाने के लिए आपको यहां बताए उपायों को करना चाहिए. लेकिन अगर आपके बाल चिपचिपे हो गए हैं और खुजली हो रही है तो इस समस्या को इस नुस्खे से दूर कर सकते हैं. एलोवेरा जेल और नींबू की मदद से आप बालों की समस्या को दूर कर सकते हैं. एक कटोरी में दो चम्मच एलोवेरा जेल और आधे नींबू का रस मिक्स कर लें. इन्हें बालों पर और स्कैल्प पर लगाएं थोजडी देर बाद बालों को शैंपू कर लें.
Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है, अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.