लाइफस्टाइल
Baby Care Tips in Monsoon: मानसून ने दस्तक देते ही बीमारियों का सीजन शुरू हो जाता है. खासकर छोटे बच्चों के बीमार होने का खतरा अधिक होता है. आप बच्चों की देखभाल के लिए इन टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.
Monsoon Health Care: मानसून के सीजन में मच्छरों के बढ़ने से बीमारियों का खतरा काफी बढ़ जाता है. खराब खानपान और बारिश में भीग जाने से भी सेहत बिगड़ सकती है. छोटे बच्चों की तबीयत खराब होने का खतरा अधिक रहता है ऐसे में उनकी खास देखभाल की जरूरत होती है. बारिश के दिनों सर्दी-जुकाम, संक्रमण, बुखार, डायरिया, डेंगू और मलेरिया का खतरा रहता है बच्चों को इन बीमारियों से बचाने के लिए आप इन खास टिप्स को अपना सकते हैं.
साफ-सफाई का रखें ध्यान
मानसून में कीटाणु और बैक्टीरिया तेजी से फैलते हैं इसकी वजह से बच्चा बीमार पड़ सकता है. इसलिए आपको साफ-सफाई का खास ध्यान रखना चाहिए. घर में साफ-सफाई का ध्यान रखें. इसके साथ ही बच्चों के खिलौने और अन्य सामान को बैक्टीरिया से बचाने के लिए सैनिटाइट करते रहें.
हेल्दी डाइट
पोषक तत्वों से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल कर आप सेहत को अच्छा रख सकते हैं. आपको बच्चों को विटामिन्स और मिनरल्स से भरपूर चीजों को खिलाना चाहिए. बच्चों को ताजे फल, सब्जियां, ड्राई फ्रूट्स आदि खिलाने चाहिए. इसके साथ ही तला-भुना और जंक फूड खाने से परहेज करना चाहिए.
मच्छरों से बचाएं
मच्छरों के काटने से डायरिया, डेंगू और मलेरिया का खतरा बढ़ता है. बच्चों को मच्छरों के काटने से बचाना चाहिए. वरना उनकी तबीयत खराब हो सकती है.
स्वच्छ पानी
बारिश के दिनों पानी की स्वच्छता का खास ध्यान रखना चाहिए. पीने के लिए आप पानी को उबालने के बाद ठंडा करके इस्तेमाल करें. गुनगुना पानी पीना भी सेहत के लिए अच्छा होता है.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.