Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Health Tips: सुबह का हेल्थ मंत्र! गुनगुने पानी के साथ इस चीज से करें दिन की शुरुआत, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Lemon Juice In Lukewarm Water: सुबह दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करने की सलाह दी जाती है, इससे सेहत को कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं. हालांकि इसमें अगर आप ये खास चीज मिलाकर पिएंगे तो इससे सेहत को डबल फायदा होगा...

Latest News
Health Tips: सुबह का हेल्थ मंत्र! गुनगुने पानी के साथ इस चीज से करें दिन की शुरुआत, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

mix lemon juice in lukewarm water 

Add DNA as a Preferred Source

Lemon Juice In Lukewarm Water- आमतौर सुबह दिन की शुरुआत गुनगुने पानी से करने की सलाह दी जाती है, इससे सेहत को कई जबरदस्त फायदे मिलते हैं. हालांकि अगर आप रोज सुबह गुनगुने पानी के साथ इस एक चीज को मिलाकर पीना शुरु कर देंगे तो सेहत को इससे डबल फायदा मिलेगा. दरअसल, हम बात कर रहे हैं नींबू की. नींबू में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी सेहत को चौतरफा लाभ पहुंचाते हैं. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर आपने सही मात्रा में और सही तरीके से नींबू को अपने डाइट प्लान में शामिल किया, तो आपको ढेर सारे हेल्थ बेनिफिट्स मिल सकते हैं.    

वेट लॉस में फायदेमंद

हर रोज लेमन वॉटर को पीने से वजन घटाने में मदद मिल सकती है, बता दें कि नींबू पानी में पाए जाने वाले तत्व आपकी बॉडी के मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में कारगर साबित हो सकते हैं. इसलिए जल्दी वजन घटाना चाहते हैं, तो एक्सरसाइज के साथ-साथ हर रोज सुबह-सुबह खाली पेट लेमन वॉटर पीना शुरू कर देना चाहिए।

बॉडी करे डिटॉक्स 

बॉडी को डिटॉक्स करने के लिए भी नींबू पानी को अपने मॉर्निंग डाइट प्लान का हिस्सा बनाएं, अगर आपकी इम्यूनिटी कमजोर है तो इस हेल्दी लेमन वॉटर की मदद से आप अपने इम्यून सिस्टम को काफी हद तक सुधार सकते हैं. ऐसे में बेहतर परिणाम हासिल करने के लिए हर रोज अपने दिन की शुरुआत लेमन वॉटर से करें. 

गट हेल्थ 

लेमन वॉटर में पाए जाने वाले तमाम पोषक तत्व आपकी गट हेल्थ को सुधारने में कारगर साबित होते हैं. आयुर्वेदिक एक्सपर्ट्स के मुताबिक नींबू पानी न केवल आपकी सेहत के लिए बल्कि आपकी त्वचा के लिए भी काफी ज्यादा फायदेमंद साबित हो सकता है.  

कैसे करें तैयार? 

इसके लिए एक गिलास पानी को गुनगुना कर लीजिए और फिर आपको इस गुनगुने पानी में नींबू का रस मिला लेना है. इन बीमारियों को दूर रखने के लिए आप हर रोज पोषक तत्वों से भरपूर लेमन वॉटर को कंज्यूम कर सकते हैं.

Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर. 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement