Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Millet For Reduce Cholesterol: शरीर से गंदा कोलेस्ट्रॉल बाहर निकाल फेंकेगा बाजरा, इन 5 तरीकों से बनाएं डाइट का हिस्सा

Bajra Benefits For Cholesterol: हाई कोलेस्ट्रॉल से दिल की बीमारियों को खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में बाजरा को डाइट में शामिल कर इससे बचे रह सकते हैं.

Latest News
Millet For Reduce Cholesterol: शरीर से गंदा कोलेस्ट्रॉल बाहर निकाल फेंकेगा बाजरा, इन 5 तरीकों से बनाएं डाइट का हिस्सा

Millet For Reduce Cholesterol

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः लाइफस्टाइल में आए बदलाव के कारण कोलेस्ट्रॉल (How To Reduce Bad Cholesterol) की समस्या हो सकती है. कोलेस्ट्रॉल एक मोम जैसा पदार्थ होता है जो नसों में जमा हो जाता है जिसकी वजह से ब्लड फ्लो प्रभावित होता है और दिल की बीमारियों को खतरा बढ़ जाता है. ऐसे में हाई कोलेस्ट्रॉल (High Cholesterol) से परेशान लोगों के लिए बाजरा खाना बहुत ही अच्छा होता है. इस देसी अनाज से आप हार्ट हेल्थ को अच्छा बनाए (Millets Health Benefits) रख सकते हैं. बाजरा को आप कई तरीकों से खा सकते हैं. आइये जानते हैं कि बाजरा कैसे डाइट में शामिल कर सकते हैं.

ऐसे बनाएं बाजरा को डाइट का हिस्सा (Millet For Reduce Cholesterol)
बाजरा की रोटी

सर्दियों में कई लोग बाजरा की रोटी खाना पसंद करते हैं. कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए और वेट लॉस के लिए आप बाजरे की रोटी बनाकर खा सकते हैं. फाइबर से भरपूर बाजरा पेट के लिए भी अच्छा होता है.

अंकुरित बाजरा
आप 1 कप बाजरा को रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें. सुबह इसे सूती कपड़े में लपेटकर दो से तीन दिनों के लिए रख दें. इस तरह आप बाजरा को अंकुरित करके खा सकते हैं.

 

आलूबुखारा खाने से कम होगा मोटापा और हार्ट हेल्थ भी रहेगी अच्छी, यहां जानें इसके 5 फायदे

बाजरा सलाद
बाजरा के साथ कुछ नया ट्राई करना है तो आप सलाद के रूप में बाजरा खा सकते हैं. इसके लिए बाजरा को उबाल लें और इसमें खीरा, टमाटर, प्यार और हरी मिर्च व धनिया मिलाकर मिला लें. इसे अच्छे से मिक्स कर इसमें मसाले मिलाकर आप बाजरा का सलाद तैयार कर सकते हैं.

रोस्टेड बाजरा
अगर आप स्नैक्स के तौर पर बाजरा खाना चाहते हैं तो आप रोस्टेड बाजरा डाइट में शामिल कर सकते हैं. यह कोलेस्ट्रॉल को कम करेगा और इसे खाने से भूख भी कम लगेगी जिससे आसानी से वजन भी कम कर सकते हैं.

बाजरा के लड्डू
बाजरा के लड्डू खाने से भी कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल में रख सकते हैं. आप बाजरा के आटे में गुड़ मिलाकर लड्डू को आसानी से तैयार कर सकते हैं. इन लड्डू को आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. यह शरीर को गर्म रखने के लिए भी अच्छा होता है.

Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement