Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Health Tips: दूध पीने के बाद नहीं होता हजम तो जिम्मेदार हो सकते हैं कई कारण, अपनाएं ये 5 उपाय

Ayurveda Rules For Milk Digestion: दूध पीने के बाद कई लोगों को पेट से जुड़ी समस्याएं होने लगती है. इसका मतलब है कि, उन लोगों को दूध नहीं पचता है. आपको दूध नहीं पचता है तो इन उपायों को अपनाएं.

Latest News
Health Tips: दूध पीने के बाद नहीं होता हजम तो जिम्मेदार हो सकते हैं कई कारण, अपनाएं ये 5 उपाय

Remedies for Digesting Milk

Add DNA as a Preferred Source

Ayurveda Rules To Drink Milk: हम बचपन से सुनते आए हैं कि, दूध सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है. लेकिन कई लोगों ऐसे भी होते हैं जिन्हें दूध नुकसान पहुंचाता है. ऐसा दूध के सही से हजम न होने के कारण होता है. अगर दूध हजम नहीं हो पाता है तो पेट फूलने या लूज मोशन की समस्या हो सकती है. अगर आपको दूध सही से हजम नहीं होता है तो इसके पीछे कई कारण जिम्मेदार हो सकते हैं.

दूध नहीं पचने के कारण

लैक्टोज इनटॉलरेंस की स्थिति में दूध का पाचन सही से नहीं हो पाता है. इस समस्या के होने पर दूध और दूध से बनी चीजों को पचाने में दिक्कत होती है. पाचन कमजोर होने और दूध से एलर्जी होने पर भी दूध पचाना मुश्किल होता है. कई बार दूध की क्वालिटी भी इसके पाचन को प्रभावित कर सकती है.

दूध न पचने पर कई समस्याएं होती हैं. अगर दूध का पाचन सही से नहीं होता है तो इसके कारण पेट फूलना, गैस, दस्त, पेट में ऐंठन और उल्टी की परेशानी हो सकती है. ऐसे में आप दूध के पाचन के लिए इन उपायों को अपना सकते हैं. चलिए इनके बारे में आपको बताते हैं.

दूध पचाने के लिए उपाय

बिना शक्कर का दूध

अगर दूध का पाचन सही से नहीं हो रहा है तो आप बिना चीनी वाला दूध पी सकते हैं. शक्कर मिलाए बिना दूध पियेंगे तो इशका पाचन आसान हो जाएगा.

गाय-भैस का ताजा दूध

आजकल लोग मार्केट में मिलने वाला पैकेट वाला दूध पीते हैं लेकिन यह सेहत पर बुरा असर कर सकता है. अगर आपको दूध पचाने में दिक्कत होती है तो ताजा और जैविक दूध पीना शुरू करें.

दूध के साथ नमकीन न खाएं

कई लोग दूध के साथ नमकीन का सेवन करते हैं. दूध के साथ नमकीन खाना भी पाचन को प्रभावित कर सकता है. दूध के साथ खट्टे फल का सेवन भी नहीं करना चाहिए. इन चीजों के साथ दूध पीने से पचता नहीं है और नुकसान हो सकता है.

कच्चा दूध पीने से बचें

सादा कच्चा दूध पीने से भी इसे पचाने में दिक्कत हो सकती है. वैसे भी आयुुर्वेद के अनुसार दूध को हमेशा उबालकर ही पीना चाहिए. दूध को हल्का गर्म पिएं.

दूध में मिलाएं लौंग, जायफल, दालचीनी और अदरक

सादा दूध को हजम करने में दिक्कत हो सकती है. आपको दूध में लौंग, इलायची, जायफल दालचीनी और अदरक को मिक्स करके पीना चाहिए. इन चीजों को मिलाकर पीने से दूध हजम हो जाएगा.

(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगलफेसबुकx,   इंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement