लाइफस्टाइल
Tips To Check Purity Of Milk: दूध में मिलावट आपकी सेहत को बहुत ही ज्यादा नुकसान पहुंचा रहा है, ऐसे में अगर आप दूध की प्योरिटी चेक करना चाहते हैं तो ये आसान टिप्स आजमा कर देखें.
डीएनए हिंदीः दूध एक ऐसी चीज है जिसका सेवन बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक हर कोई करता है, क्योंकि कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर दूध से शरीर को ताकत मिलती है और हड्डियां मजबूत होती हैं. लेकिन, आज के समय में प्योर दूध मिलना बहुत ही मुश्किल है. ऐसे में मिलावटी (Adulterated Milk) दूध पीने की वजह से सेहत पर इसका बुरा असर पड़ता है. आमतौर पर पैकेट में मिलने वाले दूध में पहले से लिखा होता है कि इसमें क्या-क्या मौजूद है. लेकिन जो लोग दूध बाहर (Tips To Check Purity Of Milk) से या तबेले से लेते हैं, उनमें ज्यादातर पानी मिला होता है.
ऐसे में FSSAI ने एक वीडियो में बताया है कि आप घर बैठे दूध की शुद्धता की पहचान कैसे कर सकता हैं. (How to Check Water In Milk)? तो आइए जानते हैं इसके बारे में...
मिलावटी दूध का सेहत पर पड़ रहा है बुरा असर
आज के समय में असली दूध मिले ऐसा बहुत मुश्किल ही मुश्किल है. बाजार में शुद्ध दूध की जगह मिलावटी दूध मिलता है, जिसका सेहत पर भी असर पड़ता है. इस दूध को पीने से कई गंभीर बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है. वहीं, जिस दूध में पानी मिला होता है, उसे पीने का भी कोई फायदा नहीं होता. इसलिए दूध में मिलावट की जांच जरूर करें..
ऐसे करें दूध में मिलावट की जांच (How To Check Milk Adulteration )
FSSAI की ओर से शेयर किए गए वीडियो को देखकर कोई भी 1 मिनट जान सकता है कि दूध में पानी की मिलावट की गई है या नहीं. इसके लिए आपको कोई सामान या किट खरीदने की जरूरत भी नहीं पड़ेगी. दूध की जांच के लिए सबसे पहले एक कांच की प्लेट या स्लाइड लें और इस पर आप दूध की एक धार गिराएं और देखें की ये तुरंत नीचे की तरफ बह गई है या फिर इसे नीचे जाने में कुछ समय लग रहा है.
अगर घर में आने वाले दूध में मिलावट नहीं की गई होगी तो दूध धीमी गति से स्लाइड पर नीचे जाएगा और अगर आपके घर में आने वाला दूध मिलावटी होगा तो ये स्लाइड पर डालते ही नीचे की तरफ पानी की तरह बह जाएगा. आप भी इस वीडियो को देखकर घर में रखे दूध में पानी की मिलावट को जांच सकते हैं.
देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.