Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Methi Water Benefits: वेट लॉस के लिए बेस्ट है मेथी का पानी, तेजी से कम होगा वजन मिलेंगे और भी फायदे

Methi Ke Pani Ke Fayde: मेथी का पानी पीने से पेट कम कर सकते हैं. इतना ही नहीं इसे पीने से सेहत को भी कई लाभ मिलते हैं.

Latest News
Methi Water Benefits: वेट लॉस के लिए बेस्ट है मेथी का पानी, तेजी से कम होगा वजन मिलेंगे और भी फायदे

Methi Ke Pani Ke Fayde

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः मेथी का पानी पीना सेहत के लिए बहुत ही अच्छा होता है. इसे पीने से वजन कम (Weight Loss) करने में मदद मिलती है. मेथी का पानी पीने से पेट कम कर सकते हैं. इतना ही नहीं इसे पीने से सेहत को भी कई लाभ (Methi Ke Pani Ke Fayde) मिलते हैं. मेथी के दाने एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होते हैं इनमें फॉलिक एसिड, कॉपर, पौटेशियम और कैल्शियम भी होता है. जो हेल्थ के लिए बहुत ही अच्छे होते हैं. तो चलिए आपको मेथी का पानी (Methi Water) बनाकर पीने के फायदों (Methi Water Ke Fayde) के बारे में बताते हैं. साथ ही जानते हैं कि इसे कैसे तैयार (Methi Water Recipe) कर सकते हैं.

ऐसे तैयार करें मेथी के दानों का पानी (Drinking Fenugreek Seeds Water)
मेथी का पानी पीना हेल्थ के लिए काफी अच्छा होता है. इसे बनाने के लिए आपको एक गिलास पानी में एक चम्मच मेथी के दानों को भिगोकर रखना है. इसे रातभर रखा रहने दें और सुबह इस पानी को उबाल लें. उबालने के बाद पानी को गर्म करके इसे छानने के बाद पिएं. आप चाहे तो इन भीगे दानों को भी खा सकते हैं.

मेथी का पानी पीने के फायदे (Benefits Of Fenugreek Seeds Water)
वेट लॉस

वजन कम करने के लिए मेथी का पानी पीना बहुत ही लाभकारी होता है. मेथी का पानी फैट बर्न करने में कारगर है. अगर आप तेजी से वजन कम करना चाहते हैं तो रोज सुबह मेथी का पानी पीना चाहिए.

 

रोज खाना शुरू कर दें ये 5 चीजें, जीवनभर नहीं होगी प्रोटीन की कमी

पाचन के लिए
पेट से संबंधित समस्याओं जैसे एसिडिटी और कब्ज में भी मेथी का पानी फायदेमंद होता है. मेथी का पानी पीने से ब्लोटिंग कम होती है. खाने में मेथी का सेवन भी सेहत के लिए अच्छा होता है.

कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल
दिल की बीमारियों से बचान और कोलेस्ट्रॉल को कम करने के लिए मेथी का पानी पीना अच्छा होता है. यह ब्लड में जमा बैड कोलेस्ट्रॉल को शरीर से बाहर करने का काम करता है. रोज मेथी का पानी पीने से बैड कोलेस्ट्रॉल को कम कर सकते हैं.

ब्लड शुगर के लिए
मेथी के बीजों का पानी पीना शुगर के मरीजों के लिए फायदेमंद होता है. मेथी का पानी पीने से कार्बोहाइड्रेट और चीनी का अवशोषण नियत्रित रहता है. ऐसे में शुगर लेवल को बढ़ने से रोक सकते हैं. बल्ड शुगर कंट्रोल करने के लिए लाभकारी है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगल, फ़ेसबुक, ट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement