Advertisement

Medicine In Hot Water: गर्म पानी में दवा घोलकर पीने से छूमंतर हो जाएगी बीमारी, स्टडी में हुआ ये बड़ा खुलासा

रिसर्च की मानें दवाईयां पानी के साथ लेने की जगह उसमें घोलकर पीने से तेजी से असर दिखाती है. यह पानी घुलकर शरीर को इंस्टेंट रिलीफ दिलाने का काम करती है.

Medicine In Hot Water: गर्म पानी में दवा घोलकर पीने से छूमंतर हो जाएगी बीमारी, स्टडी में हुआ ये बड़ा खुलासा
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: गर्म पानी पीने के फायदों पर कई सारे वैज्ञानिक रिसर्च किए गए हैं. रिसर्च में हमेशा से ही दावे किए गए है कि गर्म पानी स्वास्थ्य को बेहतर बनाने का एक आसान तरीका है. वहीं अगर दवाइयों को गर्म पानी के साथ लिया जाए तो इसके अनेक फायदे है.
 
ज्यादातर लोग दवा लेते वक्त उसकी कड़वाहट से बचने के लिए पानी का इस्तेमाल करते है, लेकिन वह पानी नॉर्मल होता है, जिससे दवा की कड़वाहट से तो बच जाते है, लेकिन इसका कुछ खास असर नहीं होता. यही कारण है कि समय पर दवा लेने के बावजूद किसी भी बीमारी को ठिक होने में समय लगता है. वहीं अगर हम ठंडे पानी की जगह गर्म पानी में घोलकर किसी दवाई को लेते हैं, तो वो दुगनी गति में कार्य करके शरीर को फायदा देता है. आइए जानते हैं गर्म पानी में दवा लेने के अचूक फायदें...
 
Heart Attack Prevention:सुष्मिता सेन की हार्ट अटैक से बची जान, दिल को दुरुस्त रखने के लिए आज से ही खाना शुरू कर दें ये चीज

गर्म पानी दवा घोलकर पीना ज्यादा प्रभावशाली

बदलती मौसम में अधिकतर लोग बीमार पड़ते है, जिसका सीधा असर हमारे डेली रूटीन पर पड़ता है. ऐसे में हम चाहते है कि दवा जल्द से जल्द अपना काम करें और हम अपनी रेगुलर लाइफस्टाइल में वापस आ जाएं. हालांकि वायरल संक्रमण से निजात पाना इतना आसान नहीं होता. Journal Pharmaceutical Research द्वारा किए गए एक रिसर्च में खुलासा हुआ है कि दवाइयों को गर्म पानी के साथ मिलाकर लेने से सर्दी और बुखार से जल्दी राहत मिलती है. यह शरीर में दवाइयों के असर को बढ़ाने का कार्य करता है. जिसके कारण जल्द ही आराम मिलना शुरू हो जाता है.  

Sperm Count: पुरुषों में इस वजह से लो हो रहा स्पर्म काउंट, शुक्राणु बढ़ाने के लिए खाएं ये 7 फूड्स 

एक घंटे के अंदर मिलने लगता है आराम

किसी भी दवा को असर करने में कम से कम चार से पांच घंटे का समय लगता है. वहीं अगर गर्म पानी में घोलकर दवा लेते हैं तो बहुत जल्द असर दिखाना शुरू कर देती है. इसी बात को साबित करने के लिए एक स्टडी की गई है. इस स्टडी में पेरासिटामोल को अलग-अलग तरीके से लेकर देखा गया. रिसर्च में पाया गया कि दवा को ठंडे पानी के साथ निगलने के बजाय अगर गर्म पानी में घोलकर लिया जाए तो वो शरीर में बहुत तेजी से एब्जॉर्ब हो जाती है. ऐसे में एक घंटे बाद ही शरीर में आराम महसूस होने लगता है.

अचानक दिल की धड़कने बढ़ना मामूली नहीं, हार्ट अटैक की तरफ करती हैं इशारा, समय रहते पहचान लें ये 4 संकेत

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों पर अलग नज़रिया, फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement