लाइफस्टाइल
Medicine Side Effects: डॉक्टर अक्सर खाना खाने के बाद ही दवा लेने की सलाह देते हैं. खाली पेट दवा लेने से सही असर नहीं करती है और इससे कई नुकसान होते हैं.
Medicine on Empty Stomach: हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक, दवा और इंजेक्शन कभी भी खाली पेट नहीं लेने चाहिए. कुछ खाने के बाद ही आपको दवा लेनी चाहिए. खाली पेट दवा लेने पर परेशानी हो सकती हैं. हालांकि, कई दवा खाली पेट खाने की होती है. लेकिन आप सामान्य दवा ले रहे हैं तो खाना खाने के बाद ही खाएं वरना कई नुकसान झेलने पड़ सकते हैं. खाली पेट दवा लेने से रिएक्शन हो सकता है और सेहत पर बुरा असर पड़ता है.
दवा का कम असर
अगर दवा को खाली पेट खाते हैं तो इसका असर कम होता है. ऐसे में दवा कम असरदार हो सकती है. इसलिए ऐसी गलती करने से बचना चाहिए.
पेट में इरिटेशन
दवा को सही तरह से नहीं खाते हैं तो पेट में इरिटेशन जैसे पेट दर्द, बदहजमी, गैस और अपच की शिकायत हो सकती है.
पाचन समस्याएं
कई बार दवा की इस गलती के कारण डाइजेस्टिव सिस्टम पर भी असर पड़ता है. गैस, पेट दर्द भी आपको परेशान कर सकता है.
किडनी और लिवर
खाली पेट दवा लेने पर किडनी और लिवर पर भी असर पड़ता है. दवाओं के असर से किडनी और लिवर को नुकसान हो सकता है.
अगर कोई दवा खाली पेट खाने की है तो उसे खाली पेट खाएं. लेकिन डॉक्टर ने खाली पेट दवा लेने को मना किया है तो दवा हमेशा खाना खाने के बाद ही लेनी चाहिए. आप दवा से पहले कुछ भी हल्का खा सकते हैं. इस तरह से आप किसी भी तरह के नुकसान को होने से रोक सकते हैं.
(Disclaimer: यह खबर सामान्य जानकारी पर आधारित है. इस पर अमल करने से पहले विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें.)
अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.