Advertisement

Medicinal Flowers: इन रंग-बिरंगे खूबसूरत फूलों में छिपे हैं कई औषधीय गुण, जानें इनके लाजवाब फायदे

Medicinal Benefits of Flowers: रंग-बिरंगे सुंदर फूल लोगों का मन मोह लेते हैं. फूल सजावट से लेकर पूजा तक में काम आते हैं. कई फूल औषधीय गुणों से भरपूर होते हैं चलिए इनके बारे में बताते हैं.

Latest News
Medicinal Flowers: इन रंग-बिरंगे खूबसूरत फूलों में छिपे हैं कई औषधीय गुण, जानें इनके लाजवाब फायदे

Health Benefits Of Flowers:

Add DNA as a Preferred Source

Health Benefits Of Flowers: कई सारे रंग-बिरंगे और खूबसूरत फूल जो आपका मन मोह लेते हैं वह सेहत के भी काम आते हैं. यह फूल कई बीमारियों के इलाज में भी रामबाण साबित होते हैं. आइये आपको ऐसे 5 औषधीय फूलों के बारे में बताते हैं. आयुर्वेद में इन्हें लंबे समय से औषधी के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है. इन फूलों में मौजूद गुण संक्रमणों को ठीक करने और स्किन के लिए अधिक लाभकारी होते हैं चलिए इनके बारे में जानते हैं.

सेहत के लिए फायदेमंद फूल (Flowers For Health Benefits)
लैंवेंडर का फूल

लैवेंडर के फूल में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीसेप्टिक गुण पाए जाते हैं. यह एक खुशबूदार फूल है. इसकी मदद से तनाव, चिंता और अनिद्रा को दूर कर सकते हैं. लैवेंडर के तेल, चाय, और सूखे फूलों का इस्तेमाल किया जा सकता है.

सदाबहार का फूल

सदाबबार के फूलों में एंटीऑक्सीडेंट्स गुण होते हैं. यह कई बीमारियों से सुरक्षित रखने में मददगार होते हैं. सदाबहार में मौजूद एंटीमाइक्रोबियल गुण बैक्टीरिया और वायरस से लड़ने में मदद करते हैं. यह कब्ज और एसिडिटी जैसी समस्याओं को भी दूर करता है.

गुलाब का फूल

गुलाब के फूल में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन सी और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होते हैं. खासकर गुलाब जल का इस्तेमाल कई चीजों के लिए किया जाता है. यह स्किन के लिए लाभकारी होता है. गुलाब को स्किन पर लगाने से जलन, सूजन और मुहांसों को कम कर सकते हैं.

कमल का फूल

कमल के फूल में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण होते हैं. यह स्किन प्रॉब्लम को दूर करने में मदद करता है. यह डाइजेशन और शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करता है. कमल के फूल से बनी चाय, शरबत, पेस्ट, और हर्बल टी पीने से कई तरह के फायदे मिलते हैं.

गेंदा का फूल

गेंदे के फूल में एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीफंगल गुण होते हैं. इसका इस्तेमाल मुहांसे, दाग-धब्बे और जलन को कम करने के लिए कर सकते हैं. गेंदे के फूलों का इस्तेमाल घाव भरने और दर्द को दूर करने में मदद करता है.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर्स से संपर्क करें.)

खबर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें  हमारे गूगलफेसबुकxइंस्टाग्रामयूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement