Advertisement

Diabetes और Cholesterol के दुश्मन हैं इस मीठे फलदार पेड़ के पत्ते, खाने से मिलते हैं गजब के फायदे

डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल शरीर में कई बीमारियां का खतरा बढ़ा देते है. हाई होने पर जान जाने का खतरा भी बढ़ जाता है. इन्हें कंट्रोल करने के उपाय.

Diabetes और Cholesterol के दुश्मन हैं इस मीठे फलदार पेड़ के पत्ते, खाने से मिलते हैं गजब के फायदे
Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदी: डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल दोनों लाइलाज और खतरनाक बीमारियों में से एक हैं. इनकी मुख्य वजह खराब लाइफस्टाइल और खानपान है. यही वजह है कि आज अकेले भारत में ही डायबिटीज के मरीजों की संख्या करीब 80 मिलियन तक पहुंच गई है. यह साइलेंट बीमारी है, जो शरीर में प्रवेश करने के बाद ही इसके लक्षण दिखाई देते हैं. वहीं डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल से ब्लड प्रेशर, हार्ट अटैक और स्टोक का खतरा बढ़ जाता है. इसे दवाई ही नहीं प्राचीन आयुर्वेदिक उपायों से भी कंट्रोल किया जा सकता है. इसमें आम के हरे पत्ते बड़ी भूमिका निभाते हैं. आइए जानते हैं इसके फायदे...

डायबिटीज और अस्थमा के इलाज के लिए सदियों से आम के पत्तों के जूस का इस्तेमाल किया जाता रहा है. यह पोषक तत्वों में पत्तियों की प्रचुरता के कारण है. 2010 में किए गए एक अध्ययन से पता चला कि जिन चूहों को आम के पत्तों का जूस दिया गया था, उन्होंने कम ग्लूकोज को अवशोषित किया. इसे उनका ब्लड शुगर लेवल कम हो गया. 

बॉडी में इंसुलिन का काम करते हैं आम के पत्ते

फलों का राजा खाने में जितना स्वादिष्ट है, उसके पत्ते उतने ही फायदेमंद होते हैं. आम के पत्तों का जूस आपके शरीर में इंसुलिन के उत्पादन में सुधार करता है. इसके अलावा, यह ग्लूकोज के वितरण को भी बढ़ाता है. यह ब्लड शुगर को स्थिर करने में मदद करता है.

इन पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं आम के पत्ते

आम के पत्ते पेक्टिन, फाइबर और विटामिन सी जैसे कई पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं. यह आपके शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को कम करने में मदद करता हैं. ये पत्तियां डायबिटीज के लक्षणों को दूर करने के लिए भी फायदेमंद है. जैसे रात में बार-बार पेशाब आना, धुंधली दृष्टि और अत्यधिक वजन कम होना. ये एंटीऑक्सिडेंट से भरपूर होते हैं. डायबिटीज न होने पर इनका सेवन करना सेहत के लिए फायदेमंद होता है. 

ऐसे करें आम के पत्तों का सेवन

आम के पत्तों का सेवन करने के लिए 15 ताजे आम के पत्तों को 100 से 150 मिली पानी में उबालें. अब इस मिश्रण को रातभर के लिए छोड़ दें और नाश्ते से पहले इसे पी लें. तीन माह तक नियमित रूप से ऐसा करने पर डायबिटीज से लेकर हाई कोलेस्ट्रॉल भी कंट्रोल हो जाएगा.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement