Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Detan Cream for skin: टैनिंग से रंग पड़ गया है काला तो रोज रात घर पर बनी ये गोल्ड क्रीम लगाएं, मिलेगा बेदाग गोरापन

अपनी स्किन की खोई चमक वापस पाने के लिए महंगे गोल्ड फेशियल भी बेकार साबित हो रहा है तो घर पर गोल्डन क्रीम बनाएं, ये क्रीम फेयर स्किन के साथ आपको ग्लो भी जबरदस्त देगी.

Latest News
Detan Cream for skin: टैनिंग से रंग पड़ गया है काला तो रोज रात घर पर बनी ये गोल्ड क्रीम लगाएं, मिलेगा बेदाग गोरापन

घर पर बनाएं एंटी-टैन, ब्लेमिश रिमूवल गोल्ड क्रीम

Add DNA as a Preferred Source

गर्मियों में स्किन चमक कम होने लगती है. बाहर धूप की हानिकारक किरणें सीधे स्किन को टैन करती हैं. इससे न केवल स्किन डल और ड्राई होती है बल्कि कितने भी फेशियल करा लें उसका असर चेहरे पर नजर नहीं आता है. अगर आपके साथ भी ऐसा हो रहा है तो स्ट्रेस न लें. आपको आज एक ऐसी गोल्डन क्रीम घर में बनाने की रेसेपी दे रहे हैं जो आपके काली पड़ी स्किन को चकाचक चमका देंगे. चेहरे का ग्लो का अंदाजा आप इससे लगा लेंगी कि लोग कैसे आपको मुड़-मुड़ कर देख रहे हैं.

ये क्रीम न केवल आपके चेहरे पर निखार लाएगी बल्कि आपके दाग-धब्बे भी दूर करेगी. खास बात ये है कि इस क्रीम को आप लंबे समय तक स्टोर कर के रख सकते हैं. और सच मानिए ऐसी फेशियल क्रीम आप घर पर बना कर बेच भी सकते हैं. तो चलिए जानें कैसे तैयार होगी ये एंटी-टैन ब्लैमिश रिमूवल गोल्ड क्रीम घर पर कैसे बनाएं.

  • शिया बटर (आनलाइन मंगा सकते है)
  • बादाम का तेल
  • विटामिन ई कैप्सूल
  • विटामिन सी की टैबले
  • केसर या हल्दी

जान लें बनाने की विधि 

गोल्ड क्रीम बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में पानी लेकर उसे उबलने के रख दें, अब उस पानी के ऊपर एक और कटोरा रख कर शिया बटर को पिघलाएं. शिया बटर ही क्रीम का बेस है और आपके स्किन को नर्म और मुलायम रखेगा.

फिर जब शिय बटर पिघल जाए तो उसमें आप हल्दी या केसर मिक्स कर दें. फिर इसके जरा से ठंडा होने पर इसमें बादाम का तेल और विटामिन सी कैप्सूल का तेल और विटामिन सी की टैबलेट को चूरा कर मिक्स कर दें..

फिर इसमें गुलाब जल चाहे तो खुशूब के लिए मि्क्स करें या कोई भी खुशबूदार एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंद इसमें मिला दें.

लिजिए आपका डिटन ब्लेमिश रिमूवल गोल्ड क्रीम तैयार है और इसे ठंडा कर किसी डब्बे में रख दें. इसे फ्रिज में रखकर आप महीने भर तक चला सकती हैं. 

अगर आप नियमित रूप से रात को सोते समय अपने चेहरे पर गोल्डन क्रीम लगाते हैं तो आपको कुछ ही दिनों में अपनी त्वचा में बदलाव नजर आने लगेगा.

अब जानेंं कैसे इसे लगाएं

इसके लिए जब भी क्रीम लगाना है रात के समय लगाएं. ताकि इसका असर पूरी रात होता रहे और आप धूप से बचे रहें. रात में चेहरे को अच्छे से धो लें और फिर इस क्रीम को चेहरे पर लगाएं और कुछ देर मसाज करें. बस हो गया. एक वीक में आपको अपने चेहरे पर फर्क दिखने लगेगा.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए डॉक्टर से संपर्क करें.) 

अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x,   इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement