Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Sex On The Beach: क्या आपने लिया है सेक्स ऑन द बीच का मजा? जानिए इसे घर पर कैसे बनाएं

साल 2022 में सबसे ज्यादा लोगों ने सेक्स ऑन द बीच को सर्च किया है. तो चलिए इसके बारे में आपको डिटेल में बताएं

Latest News
Sex On The Beach: क्या आपने लिया है सेक्स ऑन द बीच का मजा? जानिए इसे घर पर कैसे बनाएं

Sex On The Beach: क्या आपने लिया है सेक्स ऑन द बीच का मजा? जाने घर पर कैसे बनाएं
 

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः सेक्स ऑन द (Sex on the Beach) बीच गूगल के टॉप लिस्ट (Google Top List) में रही है, हालांकि ये टॉप सर्च लिस्ट किसी डेस्टिनेशन की नहीं, बल्कि फूड सर्च (Food Search)  में रही है. अगर आपको लगता है कि सेक्स ऑन द बीच जैसा की नाम से लग रहा है बीच पर सेक्स से जुड़ी है तो बता दें ऐसा बिलकुल नहीं है. ये एक अल्कोहलिक ड्रिंक(Alcoholic Drink)  है जिसके बारे में लोगों ने न केवल जानना चाहा बल्कि बनाने का तरीका भी खोजा है. 

तो चलिए आज आपको साल 2022 में गूगल पर सबसे ज्यादा सर्च की गई इस फेमस माइंड फ्रेशस ड्रिंक के बारे में बताएं साथ ही इसकी रेसेपी भी आपको शेयर करें. यानी आप अपने घर पर ही सेक्स ऑन द बीच का मजा ले सकेंगे. 

सेक्स ऑन द बीच होता क्या है
यह एक ऐसा कॉकटेल है जो कई तरह के अल्कोहलिक ड्रिंक के साथ तैयार किया जाता है. असल में ये वोदका से बनने वाले इस कॉकटेल में कई तरह के फ्रूट पंच शामिल होते हैं. सेक्स ऑन द बीच में मेन ड्रिंक वोदका होता है और इसमें पीच श्नैप्स, ऑरेंज जूस, क्रैनबेरी जूस मिलाकर इसे तैयार किया जाता है. ये एक रिफ्रेशिंग और माइंड ब्लोइंग डिश है. 

ऐसे पड़ा सेक्स ऑन द बीच नाम
1987 में अमेरिका के फ्लोरिडा में एक बार ने लोगों को ये ड्रिंक पेश की थी. असल में  समंदर किनारे लोग छुट्टियों में दो कारण से ही आना पसंद करते थे. एक लजीज ड्रिंक और दूसरे सेक्स के लिए. तब बार ओनर ने एक खास तरह की ड्रिंक तैयार की जो दोनों का ही मजा दोगुना करती थी और इसे नाम दे दिया सेक्स ऑन द बीच इसे बाद से इसका चलन सिर्फ अमेरिका ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में होने लगा.

कैसे बनाई जाती है सेक्स ऑन द बीच ड्रिंक 
8-10 बर्फ के टुकड़े
30 मिली वोदका
30 मिली पीच श्नैप्स
60 मिली संतरे का रस
60 मिली क्रैनबेरी जूस
ऑरेंज वेज, गार्निश के लिए

विधि
सेक्स ऑन द बीच बनाने के लिए एक बड़े से गिलास में क्रश की हुए बर्फ डालें. अब इसमें वोदका, पीच श्नैप्स और संतरे के रस के रस को डालकर ऊपर से क्रैनबेरी जूस डालें. सर्व करने के लिए ऑरेंज वेज से गार्निश करें और इसे एकदम ठंडा सर्व करें.


 

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement