Advertisement

Black Hair Dye: बस ये 4 चीजें सफेद बालों को नेचुरली कर देंगी काला, इस तरह घर पर बनाएं हर्बल हेयर डाई

सफेद बालों को अगर आप नेचुरल तरीके से काला करना चाहते हैं तो घर पर परामनेंट हेयर डाई केवल 4 चीजों से बना सकते हैं. कैसे? चलिए जानें.

Latest News
Black Hair Dye: बस ये 4 चीजें सफेद बालों को नेचुरली कर देंगी काला, इस तरह घर पर बनाएं हर्बल हेयर डाई

Ayurvedic Hair Dye for White Hair

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः बालों का सफेद होना उम्र के साथ एक नेचुरल प्रॉसेस होता है लेकिन असमय ही इसका सफेद होना कई समस्याओं का कारण होता है. पोषक तत्वों और विटामिन-मिनरल की कमी के कारण बाल सफेद समय से पहले होने लगते हैं. लेकिन कई बार बालों की सफेदी के लिए फैशन भी जिम्मेदार होता है. बालों पर कैमिकल ट्रीटमेंट, फैशन हेयर कलर या ब्लीच का ज्यादा यूज उन्हें सफेद बनाता है. 

किसी भी कारण से अगर आपके बाल सफेद हो गए हैं तो उन्हें नेचुरली काला करने पर आपको फोकस करना चाहिए. क्योंकि कैमिकल हेयर डाई या कलर आपके सफेद बालों को काला तो करते हैं लेकिन साथ ही काले बालों को सफेद बनाने का काम भी करते हैं. केमिकल के प्रयोग से काले बाल भी तेजी से सफेद होते जाते हैं, तो चलिए आज आपको घर पर नेचुरल तरीके से हेयर कलर डाई बनाना सीखाएं. ये हेयर कलर की तरह ही आपके बालों को नेचुरल परमानेंट काला रंग देंगें.

इन 4 चीजों से बनेगी नेचुरल हेयर डाई

बालों की लेंथ के हिसाब से आप हेयर डाई की सामग्री को कम या ज्यादा कर सकते हैं. इसके लिए सबसे पहले 1 कटोरी हिना लें और इसे कॉफी-चायपत्ती और हल्दी के उबले पानी से पेस्ट बना लें. इसके बाद 10 चम्मच भृंगराज पाउडर, आधा कटोरी इंडिगो पाउडर और 10 चम्मच  गुजड़हल या बीटरूट का पाउडर को पानी में घोल कर पेस्ट बना लें.  बस आपका हेयर डाई तैयार है.

लगाने का तरीका भी जान लें

सफेद बालों पर पहले हिना का पेस्ट लगाकर कम से कम 2 घंटे रहने दें, फिर इसे सादे पानी से धो लें. इसके बाद आप भृंगराज-इंडिगो और गुड़हल पाउडर वाले पेस्ट को बालों पर लगाएं और उसे सूखने दें. सूखने के बाद इसे भी सादे पानी से धो लें और फिर सरसों का तेल लगा लें. इसे कम से कम 3 दिन तक शैंपू से न धोए. 3 दिन बाद शैंपू से धो ले और देखिए कितना सुंदर कलर आपके बालों पर आता है. चमक के साथ नेचुरल ब्लैक हेयर आपको मिलेगा.

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.)

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement