Advertisement

Lipstick Hack: दांतों पर लग जाती है लिपस्टिक? इस 1 चीज से Waterproof हो जाएगा Lip Colour, सुबह से शाम तक रहेगी टिकी

लिपस्टिक लगाते ही अगर आप इसे चाट लेती हैं या ये दांतों पर लग जाती है तो इससे बचना बेहद आसान है. बस लिपस्टिक लगाने से पहले एक खास चीज लगा लें.

Latest News
Lipstick Hack: दांतों पर लग जाती है लिपस्टिक? इस 1 चीज से Waterproof हो जाएगा Lip Colour, सुबह से शाम तक रहेगी टिकी

Long Lasting Lipstick Hacks

Add DNA as a Preferred Source

डीएनए हिंदीः होंठ पर लिपस्टिक को लगाना भी एक आर्ट होता है लेकिन बहुत कम लोग ही जानते हैं कि इस कैसे लगाना चाहिए. लिपस्टिक अगर आपकी लगाते ही गायब हो जाती है या दांतों पर लग जाती है तो आपके लिए एक खास ट्रिक्स और टिप्स लाए हैं. अगर आपने इसे फॉलो कर लिया तो आपके होंठों पर तब तक लिपस्टिक लगी रहेगी जब तक आप खुद न हटाएं. 

सुबह से शाम तक लिपस्टिक लिप्स पर टिकी रहे इसके लिए एक खास चीज को लिपस्टिक  लगाने से पहले लगाना होता है लेकिन उससे पहले कुछ बाते जरूर जान लें कि होंठों पर लिपस्टिक  टिके रहने से भी ज्यादा जरूर है होंठ का जूसी और समूद नजर आना, तभी लिपस्टिक अच्छी लगेगी. तो चलिए जानें कि लिप्स को कैसे सुंदर और नेचुरली पिंक बनाएं और साथ में लिपस्टिक को कैसे लॉन्ग टे रखें.

Long Lasting Lipstick Hacks

लिप्स को मॉश्चराइज करें

लिपस्टिक लगाने से पहले ही नहीं, हमेशा ही लिप्स को मॉश्चराइज करें. इसके लिए रात में सोते समय नाभी पर तेल लगाए और लिप बाम का प्रयोग करें.

लिप्स को स्क्रब करना न भूलें

होंठ को नर्म और मुलायम बनाने के लिए जरूरी है कि आप इसकी भी स्क्रबिंग करें. इसके लिए आप पीसी चीनी और शहद को मिलाकर हल्के हाथ से इस पर मसाज करें, इसके बाद लिप बाम लगा दें, इससे लिप जूसी और स्मूद नजर आएंगें और नेचुरली पिंक होंगे.

Long Lasting Lipstick Hacks

लॉन्ग स्टे लिपस्टिक के लिए क्या करें

जब भी आप लिपस्टिक लगाएं आपको ब्रश से इसे लगाना चाहिए और एक टिशू पेपर लिप्स के बीच रख कर होंठों को इसपर दबा दें, इससे एक्स्ट्रा लिपस्टिक हट जाएगी और एक स्मूज मैट लुक मिलेगा.

लिपस्टिक से पहले लगाएं ये 1 खास चीज

लिपस्टिक लगाने से पहले आप इस पर मैट कंसीलर लगा लें और इसके बाद इस पर लिपस्टिक लगाएं. अगर कंसीलर नहीं है तो आप लिपस्टिक  लगाने के बाद इसपर कांपेक्ट पाउडर लगाएं और होंठों को आपस में  मिलाकर पाउडर एकसार कर लें, इसके बाद टिशू पेपर लिप्स पर लगाएं और  लिपस्टिक का एक और कोट इसपर एप्लाइ कर दें, सुबह से शाम तक लिपस्टिक  होंठों से हटेगी नहीं.

Long Lasting Lipstick Hacks

(Disclaimer: हमारा लेख केवल जानकारी प्रदान करने के लिए है. अधिक जानकारी के लिए हमेशा किसी विशेषज्ञ या अपने चिकित्सक से परामर्श करें.) 

देश-दुनिया की ताज़ा खबरों Latest News पर अलग नज़रिया, अब हिंदी में Hindi News पढ़ने के लिए फ़ॉलो करें डीएनए हिंदी को गूगलफ़ेसबुकट्विटर और इंस्टाग्राम पर.

    Read More
    Advertisement
    Advertisement
    Advertisement