Advertisement
हिंदी न्यूज़लाइफस्टाइल

Lip Care Tips: काली पड़ गई है होठों के आसपास की स्किन? जान लें इसके कारण और दूर करने के उपाय

Dark Skin Around Lips: अक्सर लोगों को होठों के कालेपन की शिकायत रहती है. कई लोगों के होठों के पास की स्किन भी काली हो जाती है. इसे यहां बताए तरीके से साफ कर सकते हैं.

Latest News
Lip Care Tips: काली पड़ गई है होठों के आसपास की स्किन? जान लें इसके कारण और दूर करने के उपाय

Lip Care Tips

Add DNA as a Preferred Source

Lips Care: होठों का कालापन आपकी पर्सनालिटी खराब करने का काम करता है. इसके कारण लोगों के बीच आपका आत्मविश्वास भी कम होता है. होठों के कालेपन को दूर करना फिर भी आसान है लेकिन होठों के आसपास की काली पड़ी स्किन की समस्या को दूर करना मुश्किल हो जाता है. इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं. आज हम आपको होठों के आसपास की स्किन के काले होने के कारण और इसे दूर करने के तरीकों के बारे में बताएंगे.

क्यों काली पड़ जाती है होठों के पास की स्किन?

- महिलाओं में गर्भावस्था और मासिक धर्म के दौरान हार्मोनल बदलाव होते हैं. इसके कारण भी इस समस्या का सामना करना पड़ सकता है.
- अगर आप किसी चीज की दवा खा रहे हैं तो इसके प्रभाव के कारण भी होठों के पास की स्किन काली पड़ने लगती है. ऐसा गर्भ निरोधक गोलियां लेने से हो सकता है.


सस्ते में बढ़िया हैं ये रक्षाबंधन के लिए गिफ्ट आइटम, बहन से चाहिए तारीफ तो राखी पर जरूर दें ये तोहफा


- सूर्य की किरणों के कारण भी होठों के पास की स्किन को नुकसान होता है. मेलेनिन के अधिक बढ़ने से त्वचा काली पड़ जाती है.
-  विटामिन बी और विटामिन ई की कमी,  स्किन को चाटते रहने, टूथपेस्‍ट से एलर्जी होना होने पर भी यह समस्या हो सकती है.

ऐसे ठीक करें होठों के आसपास का कालापन
शहद

स्किन के लिए शहद बहुत ही फायदेमंद होता है. इसमें एंटीऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण होते हैं. शहद को प्रभावित स्किन पर लगाएं करीब 15 मिनट बाद स्किन को गुनगुने पानी से साफ करें.

नींबू

नींबू में विटामिन सी होता है. नींबू के रस का इस्तेमाल आप होठों के कालेपन को दूर करने के लिए कर सकते हैं. नींबू का रस त्वचा पर लगाएं और 10-15 मिनट बाद अच्छे से धो लें.

आलू का रस

आलू का रस होठों के आसपास काली स्किन पर लगाने से कालेपन को दूर कर सकते हैं. आलू में ब्लीचिंग गुण होते हैं. आलू को काटकर इसका रस निकाल लें और होठों पर लगाएं. कुछ देर बाद होठों को धो लें.

(Disclaimer: यह लेख केवल आपकी जानकारी के लिए है. इस पर अमल करने से पहले अपने विशेषज्ञ डॉक्टर से परामर्श लें.)

ख़बर की और जानकारी के लिए डाउनलोड करें DNA App, अपनी राय और अपने इलाके की खबर देने के लिए जुड़ें हमारे गूगल, फेसबुक, x, इंस्टाग्राम, यूट्यूब और वॉट्सऐप कम्युनिटी से.

Read More
Advertisement
Advertisement
Advertisement